लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में अचानक आई बाढ़ के कारण पुल क्षतिग्रस्त, फसलें हुईं नष्ट

By भाषा | Updated: August 22, 2021 11:05 IST

Open in App

लद्दाख के कई गांवों में अचानक आई बाढ़ से रविवार को एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और फसलें नष्ट हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि एक कृत्रिम झील से अत्यधिक मात्रा में पानी निकला जिससे जंस्कर नदी का बहाव अवरूद्ध हो गया और इसके बाद अलर्ट जारी किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनम चोसजोर ने बताया कि शनिवार को रुमबक गांव के पास एक कृत्रिम झील से काफी अधिक मात्रा में पानी निकला जिससे जंस्कर नदी अवरुद्ध हो गई और क्षेत्र में एक कृत्रिम झील बन गई। अधिकारियों ने कहा कि कृत्रिम झील के कारण रविवार तड़के अचानक बाढ़ आ गई जिससे रुमबक पुल क्षतिग्रस्त हो गया और गांव तथा आसपास की फसलें नष्ट हो गईं। उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि रुमबक, जिंगचेन, युरूत्से और रुमचुंग जाने वाली सड़क का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। हालात अभी नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए