लाइव न्यूज़ :

पालघर में ईंटा भट्टा श्रमिक ने पत्नी की हत्या की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:17 IST

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मामूली झगड़े के बाद एक मजदूर ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता सचिन नवाडकर ने बुधवार को बताया कि वडा तालुका के गांद्रे गांव में ईंट भट्टा श्रमिक ने मंगलवार को मामूली बात पर बहस होने के बाद 33 वर्षीय अपनी पत्नी का कथित रूप से गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि श्रमिक ने ईंट से पत्नी के चेहरे एवं गोपनीय अंगों पर वार भी किया। प्रवक्ता के अनुसार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जिसके बाद भट्टा मालिक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरूद्ध भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष