लाइव न्यूज़ :

बसपा के 'डूबते जहाज' पर सवार नहीं होंगे ब्राह्मण : रायनी

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:13 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के निष्कासित विधायक असलम रायनी ने पार्टी को 'डूबता जहाज' करार देते हुए पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ आयोजित किए जाने पर कहा कि ब्राह्मण तो क्या अन्य पिछड़ा वर्ग, सवर्ण और अल्पसंख्यकों सहित कोई भी समाज अब बसपा के साथ नहीं है।

भिन्गा सीट से विधायक रायनी ने रविवार रात संवाददाताओं से कहा कि बसपा का ब्राह्मण प्रेम सिर्फ चुनावी स्टंट भर है। रायनी ने कहा, "एक समय जब बृजेश पाठक जैसे बड़े ब्राह्मण नेता पार्टी में थे तब बात और थी। आज ब्राह्मण केवल सतीश चंद्र मिश्र के बल पर बसपा के डूबते जहाज में सवार नहीं होंगे।"

बसपा से निष्कासन के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के करीब आए रायनी ने दावा किया कि लखीमपुर, सीतापुर, गोरखपुर, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा और अपने जनपद श्रावस्ती के ब्राह्मणों से उनकी बात हुई है। ब्राह्मण समाज के लोग इस बार सपा को वोट देने की बात कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि इन सबके अलावा अल्पसंख्यक समाज भी सपा को ही वोट करेगा और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा था कि पिछले चुनाव में ब्राह्मण भाजपा के बहकावे में आ गए थे, लेकिन अब वे पछता रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को फिर से बसपा के साथ आना चाहिए। मायावती ने इस माह के अंत में अयोध्या से ब्राह्मण समाज का सम्मेलन शुरू करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो