लाइव न्यूज़ :

भारत बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो सफेद मोरों को बचाया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:50 IST

Open in App

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाला के नादिया जिले में भारत बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार को दो सफेद मोरों को बचाया । इन दोनों पक्षियों को तस्करी कर बांग्लादेश ले जाया जा रहा था । बल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान बर्नपुर-मटियारी सीमा चौकी पर शुक्रवार तड़के दो लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जंगल में छिपते दिखायी दिये । उन्होंने बताया कि इसके बाद कथित बांग्लादेशी तस्करों को जवानों ने ललकारा तो वह दो बैग मौके पर छोड़ कर भाग गये । अधिकारी ने बताया कि बल के जवानों ने दोनों बैगों को खोला तो उसमें से दो अल्बीनो मोर बरामद हुये । सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मोरों को दाना पानी दिया और बाद में दोनों को वन विभाग के हवाले कर दिया । वन अधिकारी ने मोरों के मिलने की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारतचीन पर भरोसा करना खुद को धोखा देने जैसा, इसलिए सीमा से जवान हटाने को राजी नहीं भारतीय सेना

भारतकश्मीर: एलओसी पर अगले दो महीने होगी भारी बर्फबारी, पाक धकेल सकता है आतंकियों को

भारतबीएसएफ ने अवैध तरीके से सीमापार करने के मामले में बांग्लादेश के पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया

भारतपंजाब : बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश को किया नाकाम, पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?