लाइव न्यूज़ :

भारत की यूनेस्को धरोहर स्थलों पर पुस्तक का अनावरण

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:26 IST

Open in App

यूनेस्को की सूची में शामिल भारत के धरोहर स्थलों के समृद्ध सांस्कृतिक खजाने को समेटे हुए एक पुस्तक का विमोचन किया गया है। इस पुस्तक में अभिलेखीय चित्रों सहित शानदार तस्वीरों को संग्रहीत किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि 'इनक्रेडिबल ट्रेशर' शीर्षक वाली इस पुस्तक का शुक्रवार शाम एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान विमोचन किया गया।भारत में फिलहाल 40 सांस्कृतिक और प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल हैं, जो देश भर में फैले हुए हैं। इनमें तेलंगाना में स्थित 13वीं सदी का रामप्पा मंदिर और गुजरात में स्थित प्राचीन धोलावीरा स्थल शामिल है। दोनों को इस साल जुलाई में विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया। इस पुस्तक को यूनेस्को और मैपिन पब्लिशिंग हाउस ने तैयार किया है। यह परियोजना अगस्त 2019 में शुरू हुई थी और इसे पूरा होने में एक साल लगा। संरक्षण वास्तुकार शिखा जैन ने बताया कि रामप्पा मंदिर और धोलावीरा स्थल को यूनेस्को सूची में इस साल जुलाई में शामिल किए जाने के बाद इन दोनों स्थलों के बारे में जानकारियों को एक ब्राशर में समेटा गया है और पुस्तक के साथ यह भी उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत“छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, छत्तीसगढ़ के गेड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन को यूनेस्को ने सराहा

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतMaratha Military Landscapes: ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स’ विश्व धरोहर सूची में शामिल, क्यों है खास

भारतUNESCO's Memory: यूनेस्को के ‘विश्व स्मृति रजिस्टर’ में भगवद् गीता, नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियां?, पीएम मोदी बोले-हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब