लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस जुटी जांच में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2023 12:57 IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मेद्र और उद्योगपति मुकेश अंबानी को नागपुर से उनके मुंबई स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस ने फौरन मामले की जानकारी मुंबई पुलिस से साझा की और उसके बाद मुंबई पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन, धर्मेद्र और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकीउद्योगपति अंबानी, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को यह धमकी नागपुर से मिली हैनागपुर पुलिस ने फौरन मुंबई पुलिस को दी जानकारी, मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी

दिल्ली: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सदाबहार अभिनेता धर्मेद्र और देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर उद्योगपति अंबानी, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सहित धर्मेंद्र को जान से मारने की धमकी दी गई।

मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को नागपुर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी की इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) द्वारा तीनों के लिए धमकी भरे फोन कॉल आये। जिसके नागपुर पुलिस ने फौरन मुंबई पुलिस से जानकारी साझा की और उसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया सेलिब्रिटी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर धमकी वाले खबर को साझा करते हुए लिखा, "कल एक अज्ञात व्यक्ति ने मुकेश अंबानी के घर को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके अलावा फोन करने वाले ने कहा कि अमिताभ बच्चन के घर और धर्मेंद्र के घर में धमाका होगा। कल कॉल नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में आई थी। धमकी भरा कॉल मिलते ही नागपुर पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को अलर्ट कर दिया।"

विरल भयानी के अलावा समाचार वेबसाइट 'द फ्री प्रेस जर्नल' ने भी इस संबंध में रिपोर्ट की है। जिसके अनुसार नागपुर पुलिस को फोन करने वाले बताया कि 25 हथियारबंद आतंकी इस बड़े हमले को अंजाम देने के लिए मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र दादर में दाखिल हो चुके हैं।

मालूम हो कि इससे पहले बीते 25 फरवरी को भी मुंबई पुलिस के साउथ कंट्रोल रूम को ऐसे ही धमकी भरे कॉल आये थे कि जेजे अस्पताल, भिंडी बाजार और एक अन्य इलाके में बम धमाके हो सकते हैं। मामले की छानबीन करते हुए मुंबई पुलिस ने 9 घंटे के भीतर कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन चूंकि इस बार मामला हाईप्रोफाइल है और सीधे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अंबानी से जुड़ा है। इसलिए इस मामले की पड़ताल मुंबई पुलिस की स्पेशल यूनिट कर रही है। पुलिस का दावा है कि कॉल करने वाले आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमुकेश अंबानीधर्मेंद्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया