लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड किंग शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' की ट्विटर पर हो रही है आलोचना, जानिए लोगों का कैसा है रिएक्शन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 14, 2022 20:58 IST

शाहरूख खान की फिल्म पठान के गीत 'बेशर्म रंग' को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इस कदर बढ़ता जा रहा है कि लोग भावनाओं के आहत होने का हवाला देते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरूख खान की फिल्म पठान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग प्रदर्शित कर रहे हैं गुस्साट्विटर पर लोग दक्षिण भारत की फिल्मों का हवाला देकर कर रहे हैं फिल्म की जबरदस्त आलोचना मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा फिल्म को मध्य प्रदेश में नहीं होने देंगे रिलीज

दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान की फिल्म 'पठान' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर फिल्माये गये गीत 'बेशर्म रंग' के कारण विवादों में फंसती जा रही है। सोशल मीडिया पर गीत 'बेशर्म रंग' को लेकर लोगों में इस कदर गुस्सा देखा जा रहा है कि लोग भावनाओं को आहत करने का हवाला देते हुए इस फिल्म पर ही बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया के विमर्श में इस गीत के बहाने लोग बॉलीवुड द्वारा परोसी जा रही नग्नता और अश्लीलता पर भी जमकर प्रहार कर रहे हैं। ट्विटर पर सनथा जोधा नाम की एक महिला यजर ने फिल्म 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग' के वीडियो और साथ में दक्षिण भारतीय फिल्म के एक वीडियो को एक साथ साझा करते हुए लिखा है, "एक दक्षिण भारतीय फिल्में है, जो हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सम्मान के साथ रखती हैं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की फिल्में सफलता पाने के लिए गंदगी और अश्लीलता का सहारा लेती हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वो ब्लॉकबस्टर हो सकती हैं लेकिन बाद में उन्हें कोई नहीं देखेगा।"

इससे पहले फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी नाराजगी प्रदर्शित करते हुए चेतावनी दी कि अगर फिल्म को ठीक तरह से नहीं प्रस्तुत किया जाएगा तो उसे मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में ट्वीट करके कहा, "फिल्म 'पठान' के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों व वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए,यह विचारणीय होगा।"

विवाद पर खुलकर बात करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि इस गीत और फिल्म की जितनी कड़ी आलोचना की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि गीत में भगवा रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करके फिल्म के दृश्य को आपत्तिजनक बनाया गया है ताकि इससे लोगों को दुख पहुंचे। मंत्री मिश्रा ने कहा कि गीत का फिल्मांकन बहुत गलत तरीके से किया गया और इसके कारण हमारे युवाओं पर गलत असर पड़ेगा।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि फिल्म में अभिनेत्री की वेशभूषा और आपत्तिजनक दृश्यों को फौरन ठीक किया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो मध्य प्रदेश सरकार फिल्म 'पठान' के प्रदर्शिन को अनुमति नहीं देगी। अपनी बात को समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटा लिया जाता है तो इसके मध्य प्रदेश में प्रदर्शन पर विचार किया जा सकता है।

मालूम हो कि फिल्म 'पठान' के गीत 'बेशर्म रंग' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पहनावा विवाद का कारण बना हुआ है। फिल्म के दृश्य में अभिनेत्री पादुकोण अभिनेता शाहरूख खान के साथ सिंगिंग सीन में भगवा रंग की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रहा हैं। फिल्म के इस दृश्य के साथ गीत में बेशर्म रंग लाइन भी जोड़ी गई है, जिसके कारण दर्शकों का एक वर्ग फिल्म के प्रति नाराजगी प्रदर्शित कर रहा है। हालांकि तमाम विवादों और आलोचनाओं के बावजूद यह गीत यूट्यूब पर इस समय टॉप पर चल रहा है। 

टॅग्स :शाहरुख खानदीपिका पादुकोणट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब