लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: NCB को जांच 'धीमा' करने के आदेश, फिल्मी सितारों की बजाय ड्रग पैडलर्स पर ध्यान देने का निर्देश

By हरीश गुप्ता | Updated: October 11, 2020 06:44 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बेहद सक्रिय हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को फिल्मी सितारों की बजाय ड्रग पैडलर्स और ड्रग सिंडिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश मिले हैं। सूत्रों के अनुसार एनसीबी से जांच को कुछ 'धीमा' करने को भी कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स के व्यक्तिगत इस्तेमालकर्ताओं की बजाय ड्रग सिंडिकेट की धरपकड़ पर जोर देने का एनसीबी को निर्देशएनसीबी से जांच को कुछ 'धीमा' करने को कहे जाने की जानकारी भी सूत्रों के हवाले से सामने आई है

कुख्यात मुंबई ड्रग्स केस में फिल्मी सितारों के पीछे लगे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को आगाह करते हुए केंद्र ने कहा है कि बेहतर होगा वह ड्रग पैडलर्स और ड्रग सिंडिकेट पर ध्यान केंद्रित करे.

पिछले ही हफ्ते न्यूज चैनलों से बातचीत में एनसीबी अधिकारियों ने जल्द ही अनेक फिल्मी सितारों को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाने का खुलासा किया था. साथ ही एनसीबी से जांच को कुछ 'धीमा' करने को कहे जाने की जानकारी भी सूत्रों ने दी है.

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले के बाद सूर्खियों में आए ड्रग्स केस में एनसीबी रिया चक्रवर्ती व सुशांत के कुछ सहयोगियों सहित दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार कर चुका है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्र ने एनसीबी से कहा है कि ड्रग्स के व्यक्तिगत इस्तेमालकर्ताओं को परेशान करने की बजाय उसे ड्रग सिंडिकेट की धरपकड़ को प्राथमिकता देनी चाहिए. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने केवल सुशांत मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने की बात कही थी.

बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच से जुड़ गया, लेकिन किसी को बेवजह परेशान करना ठीक नहीं. सीबीआई डायरेक्टर आर.के. शुक्ला ने भी कभी 'अति-उत्साह' के संकेत नहीं दिए. एम्स की फोरेंसिक टीम के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता भी गला दबाने से सुशांत की मौत की बात को नकार चुके हैं.

बाद में ईडी ने भी सरकार को बताया कि मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता. इस बीच प्रधानमंत्री व गृह मंत्रालय को निजी व लिखित तौर पर अनेक लोगों ने सूचित किया है कि हर बात को राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए.

भाजपा के भीतर के ही कई लोगों ने आलाकमान को बताया कि ड्रग्स मामले में सितारों को घसीटने का पार्टी को कोई राजनीतिक फायदा नहीं होगा.

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है