लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बुराड़ी में एक घर से संदिग्ध अवस्था में सात महिलाओं समेत 11 शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2018 09:24 IST

पुलिस ने बताया कि दस शव फंदे से लटके मिले और इनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 01 जुलाईः दिल्ली के बुराड़ी इलाके से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक घर से संदिग्ध अवस्था में 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है। 

पुलिस ने बताया कि दस शव फंदे से लटके मिले और इनके आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जबकि 75 वर्षीय एक महिला का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। ये सभी शव बुराड़ी के संत नगर मोहल्ले की गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास एक घर से बरामद किए गए हैं। घर दो मंजिला बताया गया है। यह परिवार दूध और किराने का बिजनेस करता था। 

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए शवों में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। इसके अलावा दो नाबालिग लड़के, एक बुजुर्ग मां और बहनें थीं। इनमें से 10 लोग फंदे से लटके हुए मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि किसी पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। साथ ही साथ घर के आसपास नाकेबंदी कर दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मान रही है। मामले के लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 

 लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण