लाइव न्यूज़ :

UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिनों में मिलेगी मार्कशीट व सर्टिफिकेट

By धीरज पाल | Updated: April 19, 2018 13:34 IST

UP Board Results 2018: इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में छात्र अपने नंबर के लिए परेशान तो होंगे ही साथ में उन्हें ग्रेजुएशन और आगे की पढ़ाई की चिंता अधिक सता रही होगी।

Open in App

इलाहाबाद 19 अप्रैल: इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में छात्र अपने नंबर के लिए परेशान तो होंगे ही साथ में उन्हें ग्रेजुएशन और आगे की पढ़ाई की चिंता अधिक सता रही होगी। स्नातक और अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का मार्कशीट और सर्टिफिकेट देना पड़ता है। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के छात्रों को अपने मार्कशीट और सर्टिफिकेट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। ताजा खबरों के मुताबिक इस बार रिजल्ट के 15 से 20 दिन बाद छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट मुहैया करा दी जाएगी। छा6 अपने रिजल्ट 29 अप्रैल को 12:30 बजे के बाद से ऑफिशियल वेबसाइट  upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।       

इस साल यूपी बोर्ड ने अन्य सालों की अपेक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं जल्द आयोजित कराईं थी। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वाीं रिजल्ट में देरी ना हो इसके लिए कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में तेजी की गई थी। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट व सर्टिफिकेट छात्र अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि साल 2017 में 9 जून को रिजल्ट जारी किए गए थे।  देर से रिजल्ट जारी होने पर विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इंटरनेट से प्राप्त सर्टिफिकेट के सत्यापन के लिए छात्रों को बोर्ड मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाना पड़ा। ऐसे में इस साल छात्र इन सारी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में दो विषयों में होंगे फेल तो दोबारा मिलेगा मौका, जानें पूरा नियम

गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद 16 अप्रैल से नया एकेडमिक सत्र शुरू कर चुकी है। साल 2017 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 9 जून को घोषित किया गया था। परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक हुईं थी। वहीं यूपी बोर्ड साल 2016 के रिजल्ट 15 मई को घोषित हुआ था। हालांकि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी तक हुईं।

यह भी पढ़ें - UP Boards Reults 2018: यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट को सबसे पहले देखने के लिए यहां करें क्लिक 

छात्र ऐसे करें अपना यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल)रिजल्ट 2018और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2018 चेक 

1.  सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर लॉगइन करें। UPMSP,2.  इसके बाद आप यूपी 10वीं या 12वीं के रिजल्ट 2018 लिंक पर क्लिक करें।3.  अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।4.  रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल / इंटर रिजल्‍ट 2018 आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।5.  रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल / इंटर रिजल्‍ट 2018 मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos