लाइव न्यूज़ :

अमेठी में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, पूर्व ग्राम प्रधान समेत 4 की हत्या, कई अस्पताल में भर्ती, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2022 09:46 IST

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडे ने पत्रकारों को बताया कि घटना उस समय हुई जब यादव समुदाय के दो गुट जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से लैस होकर भिड़ गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देजमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोगों की मौत हो गईअमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडे ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले

अमेठीःअमेठी जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर-गंगवाछ गांव में मंगलवार शाम को दो पक्षों मे खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान समेत 4 की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में धारदार हथियार से एक-दूसरे पर टूट पड़े। 

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडे ने पत्रकारों को बताया कि घटना उस समय हुई जब यादव समुदाय के दो गुट जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से लैस होकर भिड़ गए, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।

विनोद कुमार पांडे ने  बताया कि चार-पांच घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई।" पांडे के अनुसार गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेठी थाना क्षेत्र के गांव राजापुर मजरे गुंगवाक्ष निवासी अमरेश यादव पूर्व में ग्राम प्रधान रहे हैं। उनका पड़ोसी रामदुलारे यादव से जमीन विवाद चल रहा था। मंगलवार को अमरेश इसी भूमि पर मोरंग गिरवा रहे थे। जिसको लेकर उनकी रामदुलारे पक्ष से कहासुनी हो गई। रात करीब नौ बजे रामदुलारे पक्ष के लोगों ने लाठी डण्डे व धारदार हथियार से अमरेश पक्ष पर हमला बोल दिया।

टॅग्स :अमेठीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

ज़रा हटकेमुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं और रुख ‘बिल्कुल साफ’?, जगदीशपुर से भाजपा विधायक सुरेश पासी ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 13 वर्षीय दलित नाबालिग, घसीटकर अपने ट्यूबवेल पर लाया और किया रेप, घर पहुंचकर आपबीती मां को बताई तो...

क्राइम अलर्टAmethi News: 5 महीने पहले हुई थी शादी, अब कमरे में फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; जानें क्या है वजह

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम