लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस : एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 से ज्यादा इंजेक्शन विशेष विमान से इंदौर पहुंचे

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:19 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), चार जून ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 से ज्यादा इंजेक्शन शुक्रवार को विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है क्योंकि पिछले कई दिनों से शहर में इस जीवन रक्षक इंजेक्शन की बड़ी किल्लत महसूस की जा रही थी।

इंदौर संभाग के आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि एम्फोटेरिसिन-बी के 12,240 इंजेक्शनों की खेप राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के बद्दी की एक दवा इकाई से खरीदी गई है।

शर्मा ने बताया कि इस खेप को जल्द से जल्द इंदौर लाने के लिए कुछ सरकारी अफसरों को बद्दी भेजा गया था। उन्होंने बताया, "उम्मीद है कि हमें अगले दो-तीन दिन के भीतर एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 इंजेक्शनों की एक और खेप मिल जाएगी।"

एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की खेप के शुक्रवार को यहां पहुंचने के वक्त राज्य के जल संसाधन मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट भी स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी और निजी क्षेत्र के स्थानीय अस्पतालों में फिलहाल ब्लैक फंगस के 500 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इनमें इंदौर समेत राज्य के 16 जिलों के मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें करीब 95 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जो कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने के बाद ब्लैक फंगस की जकड़ में आ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर