लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः बीच सड़क पर BJYM ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा- नमाज पढ़ने से भी तो होती है परेशानी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2019 09:18 IST

हावड़ा के बाली खल में मंगलवार की रात सैड़कों लोगों की मौजूदगी में हुए हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार की नमाज के चलते हर बार जीटी रोड अवरुद्ध होता है।

Open in App

पश्चिम बंगाल में सियासी लड़ाई को धार्मिक रंग दिया जा रहा है। ऐसी ही तस्वीर मंगलवार रात देखने को मिली है। सूबे के हावड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जीटी रोड पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह कार्यक्रम हावड़ा जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओपी के नेतृत्व में किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा के बाली खल में मंगलवार की रात सैड़कों लोगों की मौजूदगी में हुए हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार की नमाज के चलते हर बार जीटी रोड अवरुद्ध होता है। इस दौरान मरीजों की मृत्यु हो जाती है, लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाते। इस शुक्रवार तक नमाज पढ़ी गई है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हमने देखा है कि ग्रैंड ट्रंक रोड और अन्य मुख्य मार्ग नमाज के लिए शुक्रवार के दिन बंद कर दिए जाते हैं। जब तक यह जारी रहेगा तब तक हम मंगलवार के दिन सभी मुख्य मार्गों पर हनुमान मंदिरों के पास हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इस दौरान वहीं पुलिस प्रशासन भी मौजूद है। भीड़ होने के चलते सड़क पूरी तरह से जाम हो गई और यातायात भी इस दौरान वाधित रहा।सड़क पर जाम होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस की सियासी लड़ाई को धार्मिक रंग दिया जाने लगा है, जिसका खामियाजा आमजन भुगत रहा है।   

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है