लाइव न्यूज़ :

सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो पर कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- BJP सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है

By भारती द्विवेदी | Updated: June 28, 2018 09:31 IST

इस प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर सेना से भेदभाव का आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस किया है। इस प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर सेना से भेदभाव का आरोप लगाया है। साथ ये भी कहा कि भाजपा सेना का राजनीतिक शोषण कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में सुरजेवाला ने कहा- 'सत्ताधारी पार्टी को ये याद रखना होगा कि वोट के लिए वो सेना के बलिदान को एक उपकरण की तरह नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सैनिक हैं, जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाई है और एक मोदी जी हैं, जो महिमामंडन बटोर रहे हैं।'

रणदीप सुरदेवाला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- 'मोदी सरकार 'जय जवान, जय किसान नारे' के शोषण कर रही है और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से वोट जुटाने की कोशिश कर रही। देश उनसे से जानना चाहता है कि क्या अटल बिहारी वाजेपयी और मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान सेना की सफलता का ऐसा दिखावा किया था?'

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने सरकार द्वारा सेना का बजट घटाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सत्तर साल बाद मोदी सरकार में सेना का अपमान किया गया है। मोदी सरकार में अब तक 1600 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। बता दें कि 18 सितंबर 2016 को आतंकियों ने सेना के उड़ी कैंप पर हमला किया था, जिसमें 20 जवान शहीद हुए थे। उड़ी हमले के 11 दिन बाद सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। सर्जिकल स्ट्राइम में सेना के जवान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकियों के ठिकाने को तबाह किया था। हाल ही में भाजपा की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किया गया था। जिसके बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर सेना का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कांग्रेससर्जिकल स्ट्राइकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब