लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लिए भाजपा की रणनीतिः विधानसभा, लोकसभा चुनाव में 51 % वोट शेयर हासिल करने का रखा लक्ष्य, राज्य के पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2023 15:18 IST

 महाराष्ट्र में 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पार्टी बदलाव का साधन है। लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं और हम बदलाव के साधन हैं। इसलिए हमें लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य के पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद यह बातें कही।बावनकुले ने कहा कि हमने महाविजय 2024 मिशन के तहत राज्य में 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य रखा है।

पुणे: कर्नाटक में मिली हार के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है।  गुरुवार को  प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद यहां मीडिया से बातचीत में राज्य के पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने महाराष्ट्र में 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

 बैठक में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हुए थे। बावनकुले ने कहा कि बैठक में सभी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुझे उम्मीद है कि इस बैठक के बाद, हमारे नेता और पार्टी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के लिए नई ऊर्जा के साथ वापस जाएंगे। हमने कुल 288 विधानसभा सीटों में से 51 फीसदी वोट शेयर और 200 से ज्यादा सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा है।'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना सभी 48 लोकसभा सीटों और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, "हमारी लड़ाई कांग्रेस एनसीपी और उद्धव समूह के खिलाफ है। हमने महाविजय 2024 मिशन के तहत राज्य में 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य रखा है। हम घर चलो संपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पार्टी बदलाव का साधन है। लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं और हम बदलाव के साधन हैं। इसलिए हमें लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। इसके लिए पीएम मोदी ने हमें सात सूत्र दिए हैं।

पुणे के बालगंधर्व रंग मंदिर सभागार में आयोजित बैठक राज्य में मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर और नवी मुंबई सहित विभिन्न शहरों के आगामी लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर महत्व रखती है। उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित लगभग 1,200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव में हो रही देरी का जिम्मेदार बावनकुले ने एनसीपी को ठहराया। उन्होंने कहा कि एनसीपी की वजह से नगर निगम, जिला परिषद और नगरपालिका चुनाव रुके हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में उनकी याचिकाओं के कारण चुनाव में देरी हो रही है। ये चुनाव बीजेपी की वजह से नहीं रुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी