लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा के समर्थन में आगे आईं साध्वी प्रज्ञा, कहा- भारत हिंदुओं का है, सनातन को जिंदा रखना हमारी जिम्मेदारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2022 17:15 IST

भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भारत हिंदुओं का है और सनातन यहां जिंदा रहेगा और इसे जिंदा रखना हमारी जिम्मेदारी है। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो मुझे भी भागी समझो।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर अपने बयानों के लेकर साध्वी प्रज्ञा चर्चा का विषय बनी रहती हैं।साध्वी प्रज्ञा ने बिना नाम लिए ट्वीट किया कि अगर सच बोलना बगावत है तो मुझे भी बागी समझो।

भोपाल: भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ने शुक्रवार को बिना नाम लिए पैगंबर मोहम्मद के विवाद के बीच निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन किया। भाजपा नेता ने कमलेश तिवारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि 'किसी ने कुछ कहा और उन्हें धमकियां मिलीं।' साध्वी प्रज्ञा ने आगे सनातन धर्म को जीवित रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

भोपाल में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, "इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। उनका साम्यवादी इतिहास है। जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा वह मारा गया, किसी और ने कुछ कहा और उन्हें धमकियां मिलीं। यह कोई नई बात नहीं है। इसका पूरा साम्यवादी इतिहास है। भारत हिंदुओं का है और सनातन यहां जिंदा रहेगा और इसे जिंदा रखना हमारी जिम्मेदारी है।"

बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने बिना नाम लिए ट्वीट किया कि अगर सच बोलना बगावत है तो मुझे भी बागी समझो। मालूम हो, भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर उनकी कथित टिप्पणी के बाद हिंसा भड़काई गई और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी कठोर निंदा की गई। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरनूपुर शर्माBJPपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो