लाइव न्यूज़ :

भाजपा की राजस्थान इकाई की कार्यसमिति की बैठक शुरू

By भाषा | Updated: December 4, 2021 15:25 IST

Open in App

जयपुर, चार दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को यहां शुरू हुई।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर के जेईसीसी सभागार में आयोजित बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, चुनावी योजना और पार्टी को मजबूत किये जाने संबंधी विषयों पर चर्चा होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में कुल छह सत्र होंगे, जिसमें एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की कथित दमनकारी नीति, किसान कर्जा माफी, लंबित भर्तियां आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी।

प्रवक्ता के अनुसार पार्टी के आगामी कार्यक्रम, संगठन की मजबूती और ‘मिशन 2023’ के विजय संकल्प जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी