भाजपा की केरल इकाई ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Published: June 10, 2021 07:41 PM2021-06-10T19:41:07+5:302021-06-10T19:41:07+5:30

BJP's Kerala unit protests against LDF government | भाजपा की केरल इकाई ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा की केरल इकाई ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

तिरुवनंतपुरम, 10 जून भाजपा की केरल इकाई ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ माकपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार पार्टी के नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए भाजपा के राज्य प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि केरल में उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकती है और यही वजह है कि मुख्यमंत्री पी. विजयन नीत सरकार के दूसरी बार सत्ता में आने के शीघ्र बाद ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मामले आने लगे और पार्टी को निशाना बनाया जाने लगा।

भाजपा ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य में करीब 10,000 स्थानों पर प्रदर्शन किया।

सत्तारूढ़ माकपा और राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में बड़ी मात्रा में काले धन का इस्तेमाल किया है।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन, पूर्व विधायक ओ राजगोपाल और अन्य ने सचिवालय के सामने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयन का पुतला भी जलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's Kerala unit protests against LDF government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे