लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम में फांसी पर लटका पाया गया भाजपा कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:20 IST

Open in App

नंदीग्राम, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को अपने घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया, जिससे हाई प्रोफाइल इस सीट पर चल रहे मतदान के बीच इलाके में तनाव पैदा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नंदीग्राम के भेकुटिया इलाके में उदय दुबे अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ मिला।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में इलाके में प्रचार करने वाले सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के रोडशो में भाग लेने के बाद से दुबे को तृणमूल कांग्रेस से धमकियां मिल रही थी जिससे वह तनाव में था।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा हो सकता है कि टीएमसी के ‘गुंडों’ ने उसे फांसी पर लटकाया हो।

टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और मौत को लेकर राजनीति करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया, ‘‘दुबे ने पारिवारिक दिक्कत के कारण आत्महत्या कर ली।’’

पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी एवं भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है जिसके मद्देनजर यहां धारा 144 लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित