बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, जानें मामला
By मनाली रस्तोगी | Updated: May 8, 2023 09:39 IST2023-05-08T09:36:41+5:302023-05-08T09:39:48+5:30
बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक पर रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

(Photo credit: Twitter)
बेंगलुरु:बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट में भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक पर रविवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने कार्यकर्ता की चोटों वाली तस्वीरें भी साझा कीं। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। सूर्या ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद मंजूनाथ रेड्डी पर भी आरोप लगाया और कहा कि हमले के पीछे उनका हाथ है।
Our karyakarta Harinath is brutally assaulted by Congress rowdies in BTM Layout. He is now in the hospital. A similar attempt on his life was made earlier 2 years ago.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) May 7, 2023
Harinath has clearly mentioned that he was assaulted by ex Corporator Manjunath Reddy. Yet no action till now. pic.twitter.com/unZN4BBOD4
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारे कार्यकर्ता हरिनाथ पर बीटीएम लेआउट में कांग्रेस के उपद्रवियों ने बेरहमी से हमला किया है। वह अब अस्पताल में है। उनके जीवन पर इसी तरह का प्रयास 2 साल पहले भी किया गया था। हरिनाथ ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उनके साथ पूर्व पार्षद मंजूनाथ रेड्डी ने मारपीट की थी। फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं।"
Sorry. It was in 2018. Here is the FIR copy. pic.twitter.com/YL3dnxKayq
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) May 7, 2023
हालांकि, उन्होंने ने बाद में स्पष्ट किया कि हरिनाथ पर शुरुआत में 2018 में हमला किया गया था, न कि दो साल पहले। उन्होंने आरोप लगाया कि बेंगलुरु पुलिस ने हरिनाथ को पहले तब गिरफ्तार किया था जब उसने पहले उस पर हुए हमले के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
DCP South East came to Madiwala Police Station. He assured that suspects will be arrested before 7.30 AM. I trust our system and hope the arrests will be made.
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) May 7, 2023
If the promised arrests are not made, simple conclusion is that the concerned authorities facilitated the absconding… pic.twitter.com/RnSqIPNg21
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या ने कहा, "मैं अब हरिनाथ की बेटी के साथ मड़ीवाला पुलिस स्टेशन में हूं। जब पूर्व में उनके जीवन पर इसी तरह का प्रयास किया गया था, तो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अंदाजा लगाइए कि बीटीएम लेआउट पुलिस ने क्या किया? पीड़ित हरिनाथ को खुद गिरफ्तार करो! एफआईआर दर्ज होने के 7 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं, गिरफ्तारी नहीं।"
हालांकि बाद में तेजस्वी ने कहा कि पुलिस ने सोमवार सुबह तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "डीसीपी साउथ ईस्ट मड़ीवाला थाने आए। उन्होंने आश्वासन दिया कि संदिग्धों को सुबह 7।30 बजे से पहले गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुझे अपने सिस्टम पर भरोसा है और उम्मीद है कि गिरफ्तारियां की जाएंगी। यदि गिरफ्तारी का वादा नहीं किया जाता है, तो सरल निष्कर्ष यह है कि संबंधित अधिकारियों ने समय के भीतर कार्रवाई न करके संदिग्धों के फरार होने में मदद की।"