लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बिजली कटौती की सीबीआई जांच की मांग करेंगेः भाजपा

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:19 IST

Open in App

मुंबई, तीन मार्च भाजपा नेता सुधीर मुगंतीवार ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पिछले साल चीन द्वारा कथित रूप से किए गए साइबर हमले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राऊत ने दावा किया है कि इस हमले की वजह से पिछले साल मुंबई में बड़े पैमान पर बिजली चली गई थी। इसके बाद मुंगतीवार ने विधानसभा में यह टिप्पणी की है।

ऊर्जा मंत्री राऊत ने सोमवार को कहा था कि पिछले साल 12 अक्टूबर को शहर में बिजली गुल होने का कारण साइबर हमला था।

उन्होंने तब चीन या किसी अन्य देश का नाम नहीं लिया था।

मुगंतीवार ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा। नितिन राऊत साहेब ने कहा है कि चीनी (साइबर) हमला हुआ था, (जिस वजह से मुंबई में बिजली गुल हुई थी)। इसलिए पूरा मामला सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।"

इस बीच महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ द्वारा मामले की जांच के बाद दी गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए राऊत ने राज्य विधानमंडल के निचले सदन में बुधवार को कहा कि राज्य बिजली कंपनी के कंप्यूटर पर हमला करके मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित करने की कोशिश की गई थी।

उन्होंने कहा साइबर प्रकोष्ठ की रिपोर्ट कहती है... " (राज्य) बिजली कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम में 14 "ट्रोजन होर्स" (वायरस) घुसाए गए और बिजली आपूर्ति बाधित करने की कोशिश हुई।"

मंत्री ने कहा, " इनमें से कुछ ट्रोजन होर्स ने दुनिया में पहले बड़े साइबर हमले किए थे।"

उन्होंने कहा यह भी बताया कि रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि "संदिग्ध इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेसेज" से आठ जीबी डेटा को एसएलडीसी के साइबर सर्वर में स्थानांतरण करने की कोशिश की गई थी।

मंत्री ने कहा, " साइबर प्रकोष्ठ ने यह जानकारी दी है। हमारा विभाग इसका अध्ययन कर रहा है। मैं आश्वस्त करता हूं कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच