लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल से मिले भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह; बताया औपचारिक मुलाकात

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:50 IST

Open in App

लखनऊ, छह जून उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना संबंधी सवाल पर कहा, "ऐसा कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन बहुत मजबूती के साथ चल रहे हैं। देश के अंदर सबसे मजबूत संगठन और सबसे लोकप्रिय सरकार उत्तर प्रदेश में ही काम कर रही है।"

राज्यपाल से मुलाकात के कारण के बारे में भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद अभी तक राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी, इसीलिए वह मिलने चले आए।

इस सवाल पर कि यह मुलाकात कहीं प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर तो नहीं हुई, सिंह ने कहा "यह एक औपचारिक और व्यक्तिगत भेंट थी।"

मंत्रिमंडल में कई पद खाली होने संबंधी सवाल पर भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा, "पद खाली हैं लेकिन यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री उचित समय पर अपना निर्णय लेंगे।"

उप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्‍द होने संबंधी सवाल पर राधा मोहन सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि अभी कुछ नहीं होने वाला है और सभी का ध्यान जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर है और जब यह (मंत्रिमंडल का विस्तार) होगा तो सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि पूरे प्रदेश में पार्टी के सांसद, विधायक, आयोग और निगमों के अध्यक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेंगे और यह भी प्रयास होगा कि स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भी इस कार्य में सहयोग करें।

उन्होंने सरकार या संगठन में नेतृत्व में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह सवाल ही नहीं उठता।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संभावित दरार के मसले पर राधा मोहन सिंह ने कहा, ''मोदी जी ने सबसे पहले योगी जी (जन्मदिन पर) को बधाई दी थी। वास्तव में, हमारा विचार है कि मोदी जी के सपनों को पूरा करने के लिए योगी जी सबसे सक्षम हैं।"

सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी और असंतोष से भी इनकार किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में एकता है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान पर सिंह ने कहा, "उनकी (अखिलेश यादव) की एक निजी कंपनी है और वह पार्टी के बारे में क्या जानेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (अखिलेश यादव) और राहुल गांधी को पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में क्या जानकारी है। भाजपा के 17,000 कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार में समायोजित किया गया है। अगर वे (अखिलेश यादव) सत्ता में होते तो वे अपने परिवार के सदस्यों को समायोजित कर लेते।"

अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं के "विद्रोही रवैये" से सदमे में है, जिन्‍हें सरकार द्वारा कथित रूप से नजरअंदाज किया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी एल संतोष ने पिछले हफ्ते राजधानी लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश के तमाम मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत