लाइव न्यूज़ :

गठबंधन को मात के लिए योगी का नया प्लान, युवाओं और किसानों को ऐसे लुभाएगी सरकार

By भाषा | Updated: January 15, 2019 16:35 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

Open in App

उत्तर प्रदेश में युवाओं को लुभाने के लिए भाजपा क्रिकेट टूर्नामेंट 'कमल कप' करायेगी जबकि किसानों के वास्ते हर गांव में 'किसान कुंभ' का आयोजन कराया जायेगा।

क्रिकेट टूर्नामेंट में नमो 11 और अटल 11 नाम की टीमें भी भाग लेंगी। प्रदेश भाजपा के मीडिया समन्वयक राकेश त्रिपाठी ने मंगलवार को ‘भाषा’ को बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा आगामी 19 और 20 जनवरी को प्रदेश भर में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं से जुडेगा। 

उन्होंने बताया कि मण्डल स्तर पर पूरे प्रदेश में 'कमल कप खेल प्रतियोगिता' आयोजित की जा रही है जिसमें सभी मण्डलों में क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इनमें युवा मोर्चा पदाधिकारी समेत विधायक और सांसद भागीदारी करेंगे। 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में आठ टीमें भाग लेंगी। इनमें अटल 11, नमो 11, पं. दीनदयालय उपाध्याय 11, सरदार पटेल 11, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी 11, डा.एपीजे अब्दुल कलाम 11 और शहीद भगत सिंह 11 शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 10 जनवरी से 10 फरवरी तक 59 हजार ग्राम सभाओं में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 'किसान कुम्भ ग्राम सभा' अभियान के माध्यम से किसानों के बीच पहुंचेंगे और किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में 22 करोड़ से अधिक लोग लाभाविन्त हुए है। जिनमें से तीन करोड़ से अधिक सिर्फ उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने बताया कि भाजपा 12 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रदेश में 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान' के तहत 1 लाख 63 हजार बूथों पर अपने एक करोड़ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों तक पहुंचेगी और कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा और स्टिकर लगाकर संपर्क करेगी।

त्रिपाठी ने बताया कि 15 जनवरी से 'सैनिक सम्मान अभियान' प्रारम्भ होगा। भाजपा सैनिक सम्मान अभियान के तहत शहीदों के स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पण करने के साथ ही शहीदों के परिवारों का सम्मान करेगी। भाजपा तीन मार्च (रक्षा दिवस) को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब