लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने कहा- बीजेपी CAB के जरिए द्विराष्ट्र के सिद्धांत को फिर से जिंदा करने की कर रही है कोशिश

By भाषा | Updated: December 12, 2019 05:19 IST

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया कि पूर्वोत्तर की सभी पार्टियों ने बुधवार को राज्यसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि इनमें वे पार्टियां भी शामिल थीं, जो भाजपा की सहयोगी नहीं हैं। इस विधेयक को बुधवार को राज्यसभा ने पारित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यसभा ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी थी।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के पारित होने के साथ ही भाजपा अब सावरकर और जिन्ना द्वारा प्रचारित द्विराष्ट्र के सिद्धांत को “फिर से जिंदा” करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी थी।

येचुरी ने ट्वीट किया, “भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था। हिंदू और मुस्लिम मातृभूमि, दोनों के प्रस्तावक एक ही घातक, विभाजनकारी, घृणित और भारतीय विरोधी प्रस्ताव के दो पक्ष थे। भारत ने द्विराष्ट्र के सिद्धांत को खारिज कर दिया। बीजेपी कैब के जरिए इसे फिर जिंदा करने की कोशिश कर रही है।”

इधर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया कि पूर्वोत्तर की सभी पार्टियों ने बुधवार को राज्यसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि इनमें वे पार्टियां भी शामिल थीं, जो भाजपा की सहयोगी नहीं हैं। इस विधेयक को बुधवार को राज्यसभा ने पारित कर दिया।प्रस्तावित कानून के खिलाफ समूचे पूर्वोत्तर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच गोयल ने कहा कि पूर्वोत्तर की सभी पार्टियां यहां तक कि जो राजनीतिक दल भाजपा के साथ नहीं हैं, उन्होंने भी विधेयक के पक्ष में मतदान किया।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019सीताराम येचुरीपीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष