लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस की 'मूल्य वृद्धि रैली' को बताया राहुल गांधी के 'रिलॉन्च' का प्रोग्राम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 4, 2022 19:18 IST

कांग्रेस के मूल्य वृद्धि रैली पर भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि रैली के बहाने कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के वंशवाद को जिंदा रखते हुए फेल हो चुके राहुल गांधी की रिपैकेजिंग और रिलॉन्चिंग कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने रामलीला मैदान में मूल्य वृद्धि रैली नहीं बल्कि राहुल गांधी को रिलॉन्च किया है रैली के बहाने कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के वंशवाद को जिंदा रखना चाहती है रैली का दिखावा करके कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार को सुरक्षा कवच देने के मुहिम में लगी हुई है

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन की यह कहकर हवा निकालने की कोशिश की कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में मूल्य वृद्धि रैली का नहीं बल्कि राहुल गांधी के रिलॉन्च का प्रोग्राम आयोजित किया था।

भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व आलंपियन और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के नाम पर जिस रैली का दिखावा कर रही है, दरअसल वो गांधी परिवार को सुरक्षा कवच देने के लिए आयोजित किया गया था। रैली के बहाने कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार के वंशवाद को जिंदा रखते हुए फेल हो चुके राहुल गांधी की रिपैकेजिंग और रिलॉन्चिंग कर रही है।

इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के मूल्य वृद्धि रैली को "राहुल गांधी रिलॉन्च 4.0" करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय इस बहुत बड़ी समस्या यह है कि विपक्षी दलों का नेतृत्व राहुल गांधी को स्वीकार नहीं करना चाहता है, इस कारण उन्हें आज पूरे गाजे-बाजे के साथ कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रिलॉन्च किया है।

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, "कांग्रेस की रैली गांधी परिवार को बचाने के लिए है, न कि मूल्य वृद्धि के विरोध में। कांग्रेस का मकसद राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने का था, इसलिए उन्होंने रामलीला मैदान में पूरे तामझाम के साथ इसकी कवायद की।"

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी 2014 से अब तक पूरे देश में 90 फीसदी चुनाव हार चुकी है। हाल में यूपी चुनाव में पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस के 90 फीसदी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। आज के दौर में कांग्रेस हताश और निराश है, लेकिन उसके पास गांधी परिवार के वंशवाद के अलावा और कोई चारा भी नहीं है।"

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस 2014 के बाद से अपनी खिसकती हुई जमीनी हकीकत से पूरी तरह से बेखबर है। उसके पास न तो कोई दूरदृष्टि है, कोई न ही जनता के लिए कोई नीति नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज के तारीख में कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व नहीं है।"

प्रेस वार्ता के दौरान अपने गृह प्रदेश यानी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्सथान में भले ही सबसे ज्यादा महिलाओं और संतों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश की इन भारी कानून और व्यवस्था को छोड़कर गांधी परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं।"

राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, "राजस्थान के मुख्यमंत्री उस-उस समय दिल्ली पहुंच जाते हैं, जब-जब प्रवर्तन एजेंसियां गांधी परिवार को पूछताछ के लिए बुलाती हैं क्योंकि गहलोत जी को राज्य की जनता के हितों से ज्यादा गांधी परिवार की चिंता रहती है।"

मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली का आयोजन किया था। इस रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कांग्रेसBJPराजवर्द्धन सिंह राठौड़राजस्थानराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ