लाइव न्यूज़ :

विपक्षी नेताओं की एकजुटता पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार की राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2023 16:38 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात किये जाने को लेकर अब भाजपा हमलावर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह राजधानी पटना में नियुक्ति पत्र वितरण करने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है।उन्होंने कहा कि बेचारे नीतीश कुमार कांग्रेस के पास जाकर माथा पटक रहे हैं प्रधानमंत्री बनने के लिए।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात किये जाने को लेकर अब भाजपा हमलावर हो गई है। विपक्षी नेताओं की एकजुटता पर तंज कसते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि विपक्ष में सभी लोगों को पीएम बनना है, ऐसे में कहां से आएंगे 132 पद? इस देश में प्रधानमंत्री का एक ही पद है और वो भी 2024 के लिए खाली नहीं है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री राजधानी पटना में नियुक्ति पत्र वितरण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है। नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मुलाकात पर पूछे गए एक सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि ये व्याकुल भारत के लोग हैं, सबके मन में पीएम बनने का सपना है, नीतिश कुमार इसमें प्रबल हैं। इसलिए सबसे मिल रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे जी की खुशामद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुश्किल से राहुल गांधी से मिलने का समय मिला, लेकिन 2024 का पद खाली नहीं है और इनकी राजनीतिक दुर्गति होना बाकी है। नीतीश कुमार दिल्ली में विपक्षी एकता को मजबूत करने में जुटे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेचारे नीतीश कुमार कांग्रेस के पास जाकर माथा पटक रहे हैं प्रधानमंत्री बनने के लिए। लेकिन उनको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। 

वहीं विपक्ष के तरफ से 132 दिए जलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है, लेकिन हर दिया जलाने वाला खुद पीएम बनने को सपना देख रहा है तो ये कहां से पूरा होने वाला है। इस देश की जनता ने तय कर लिया है कि आगामी 2024 में कोई पद खाली नहीं है। 

बिहार में लाई गई नई शिक्षा निति को लेकर भी गिरिराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार युवाओं से उनकी नौकरी छीनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उनसे जब राज्य के युवा नौकरी को लेकर सवाल किया जाता है तो वो लाठी बरसवाते हैं। इन्होंने रोजगार देने को नहीं बल्कि छीनने को कोशिश में जुटे हुए हैं। हमारी सरकार आज रोजगार देने में लगी है और ये लोग छीनने में नहीं जुटे हुए हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारगिरिराज सिंहकांग्रेसतेजस्वी यादवमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण