लाइव न्यूज़ :

भाजपा लोगों को बांटने के लिए नफरत फैलाती है : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 14:26 IST

Open in App

लाहोवाल (असम), 19 मार्च वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी असम में सत्ता में आती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू न हो।

राहुल ने डिब्रूगढ़ जिले में यहां कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत में कहा कि कोई भी धर्म दुश्मनी नहीं सिखाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘‘लोगों को बांटने के लिए नफरत फैला’’ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने समाज को बांटने के लिए नफरत का इस्तेमाल किया। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे नफरत फैलाने के लिए कहां तक जाते हैं पर कांग्रेस प्यार और सौहार्द्र बढ़ाएगी।’’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का अप्रत्यक्ष तौर पर जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नागपुर में एक ताकत देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है’’ लेकिन युवाओं को प्यार और विश्वास से इस कोशिश को रोकना होगा क्योंकि वे देश का भविष्य हैं।

दो दिन के दौरे पर असम आए राहुल गांधी का राज्य में चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी