लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखने के बाद संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती

By निखिल वर्मा | Updated: May 28, 2020 14:50 IST

संबित पात्रा न्यूज चैनलों पर होने वाले डिबेटों में बीजेपी का एक लोकप्रिय चेहरा हैं, वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में संबित पात्रा ने ओडिशा के पुरी सीट से किस्मत आजमाई थी जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा थाराजनीति में आने से पहले संबित पात्रा एक सफल चिकित्सक रहे हैं

बीजेपी के स्टार राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। गुरुवार (28 मई) को पात्रा को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी नेता को कोविड-19 के लक्षण सामने आए थे।

45 वर्षीय संबित पात्रा समाचार चैनलों की डिबेट में अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, कई मौकों पर विरोधी दलों के नेताओं के साथ उनकी तीखी बहस भी देखी गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि राजनीति में आने से पहले संबित पात्रा एक सफल चिकित्सक रहे। 

पढ़ें संबित पात्रा का राजनीतिक सफर

2002 में पात्रा ने कटक के उत्कल विश्वविद्यालय से संबद्ध एससीबी मेडिकल कॉलेज से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी (MS)की थी। इससे पहले उन्होंने 1997 में ओडिशा के संबलपुर के बुरला स्थित वीएसएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। 2003 में वह उन्होंने यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज क्वालीफाई किया था और दिल्ली के मल्का गंज स्थित हिंदू राव हॉस्पिटल में मेडिकल अधिकारी के तौर पर सेवा देने लगे थे। 

2012 में उन्होंने दिल्ली के कश्मीरी गेट से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर नगर निकाय चुनाव लड़ा था लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसी समय उन्होंने राजनीति को फुट टाइम करियर बनाने के लिए चिकित्सा अधिकारी वाली नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। 

2010 में उन्हें बीजेपी की दिल्ली इकाई का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के लिए जमकर प्रचार किया और समाचार चैनलों पर छा गए। बीजेपी सत्ता में आई को संबित पात्रा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया।

 28 अक्टूबर 2017 से पात्रा तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC)बोर्ड के स्वतंत्र निदेशकों में से एक है। 

टॅग्स :संबित पात्राकोरोना वायरसगुरुग्रामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल