लाइव न्यूज़ :

बालू माफिया द्वारा अधिकारियों पर हमले को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार को घेरा, योगी मॉडल लागू करने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2023 17:36 IST

भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिहार पूर्ण रूप से 90 के दशक में पहुंच गया है। बालू माफियाओं के द्वारा खनन अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से लाठी डंडे से पीटे जाने की घटना पर मुख्यमंत्री को शर्म आना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला अधिकारी पर हमले को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार को घेराभाजपा विधायक नीरज कुमार बब्लू ने योगी मॉडल लागू करने की मांग कीकहा- अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलवा दें

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में बालू माफियाओं के द्वारा खनन अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से लाठी डंडे से पीटे जाने की घटना पर भाजपा ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नीरज कुमार बब्लू ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुझाव दिया कि वो कहीं मठ बनाकर राम- राम जपें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उनसे शासन व्यवस्था नहीं संभल रही है।

बबलू ने कहा कि बिहार पूर्ण रूप से 90 के दशक में पहुंच गया है। इससे बड़ा जगंलराज का उदाहरण कोई नहीं हो सकता, मुख्यमंत्री को शर्म आना चाहिए। इस मामले में न्यायिक जांच करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में यह जंगलराज का सबसे बड़ा उदाहरण है कि यहां सरकार के अधिकारी छापेमारी करने जाते हैं और सरकार के सरंक्षण में पल रहे बालू माफिया उन पर हमला करते हैं और उन्हें बेरहमी से मारते हैं। यह भी नहीं देखते हैं कि उनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि बिहटा में हुई घटना शर्मसार करनेवाली है और यह साबित हो गया बिहार में शासन प्रशासन पर मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो चुका है।  ऐसा होने पर बिहार की छवि कैसी सामने आएगी?  स्थिति यह है कि बिहार में बालू माफिया अलग और शराब माफिया खुलेआम सरकार के सरंक्षण में अपना धंधा चला रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि बार-बार यह आरोप लगाना कि यह सब विपक्ष का काम है, इससे बच नहीं सकते हैं। अगर सरकार को भरोसा है तो तत्काल इसकी जांच करा लें, अगर अपराध साबित हो तो हम पर बुलडोजर चलवा दें। हम तो तैयार हैं। बब्लू ने कहा बिहार में बालू माफियाओं को रोकने का यही उपाय है कि यहां योगी मॉडल लागू किया जाए और अपराधियों का सीधा एनकाउंटर किया जाए, तब ही स्थिति में कुछ सुधार होगा। इसके साथ अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलवा दें। यही हम लोगों की मांग है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPजेडीयूBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप