लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर दिए बयान को लेकर भाजपा का पलटवार, कहा- 'उनका ट्रैक रिकॉर्ड...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2022 17:14 IST

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को ट्वीट किया था। वहीं, अब भाजपा ने मुफ्ती के ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पांच साल का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो गया था।द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया।भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के बयान पर उनकी आलोचना की।

नई दिल्ली: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसमें देश के संविधान को "रौंदा गया" क्योंकि उन्होंने "भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के राजनीतिक मकसदों को पूरा किया।" वहीं, अब भाजपा ने मुफ्ती के इस बयान पर उनकी आलोचना की।

ऐसे में भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "वह निवर्तमान राष्ट्रपति को नीचा दिखा रही हैं। यह आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उनका ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा से ऐसा ही रहा है। अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना कश्मीरियों की लंबे समय से मांग थी।" बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 

मुर्मू के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, "निर्वतमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़कर जा रहे हैं, जिसमें भारतीय संविधान को कई बार रौंदा गया। चाहे वह, अनुच्छेद 370, सीएए (संशोधित नगारिक कानून) को रद्द करना हो या अल्पसंख्यकों तथा दलितों को बेधड़क निशाना बनाना, उन्होंने भारतीय संविधान की कीमत पर भाजपा के राजनीतिक मकसदों को पूरा किया।" 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीरामनाथ कोविंदद्रौपदी मुर्मूBJPBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारतराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, 2005 से मुख्यमंत्री थे?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो