लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का चिदंबरम पर आरोप, बतौर मंत्री खुद को साफ रिकॉर्ड वाला बताकर जमानत की शर्तों का किया उल्लंघन

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2019 14:30 IST

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि चिदंबरम ने बतौर मंत्री स्पष्ट रिकॉर्ड का दावा कर जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी का आरोप- जमानत की शर्तों का हुआ उल्लंघनप्रकाश जावड़ेकर ने कहा- बतौर मंत्री स्पष्ट रिकॉर्ड का दावा कर जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया गया

आईएनएक्स मीडिया केस में जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी ने निशाना साधा है। केंद्र में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि चिदंबरम ने बतौर मंत्री स्पष्ट रिकॉर्ड का दावा कर जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया क्योंकि यह मामला उनके कार्यकाल के दौरान के भ्रष्टाचार से जुड़ा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम को सशर्त जमानत देते हुए कहा था कि वे केस के संबंध में कोई इंटरव्यू या बयान नहीं देंगे।

चिदंबरम ने दरअसल गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक मंत्री के तौर पर उनका रिकॉर्ड साफ है। चिदंबरम ने कहा कि जिन लोगों, अधिकारियों ने उनके साथ काम किया वे इस बात को जानते हैं। चिदंबरम ने कहा, 'मेरा रिकॉर्ड एक मंत्री के तौर पर और मेरी अन्तरात्मा हमेशा साफ रही। अधिकारी जिन्होंने मेरे साथ काम किया, बिजनेसमैन जो मुझसे मिले हैं और पत्रकार जिन्होंने मुझे कभी बात की, वे इस अच्छी तरह जानते हैं।'

चिदंबरम ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी सरकार को आर्थिक मुद्दों पर भी घेरा। चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था को संभालने की काबिलियत नहीं है। चिदंबरम ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री अर्थव्यवस्था पर चुप्पी साधे रखे हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों को छोड़ रखा है जो इस पर लोगों को झांसे में रख सके। सरकार अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है।' 

टॅग्स :पी चिदंबरमप्रकाश जावड़ेकरसुप्रीम कोर्टआईएनएक्स मीडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील