एमपी चुनावः हर साल 10 लाख जॉब और 75% अंक लाने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी, पढ़िए बीजेपी का पूरा मेनिफिस्टो 

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 17, 2018 02:24 PM2018-11-17T14:24:50+5:302018-11-17T14:29:07+5:30

भारतीय जानता पार्टी के दृष्टि पत्र का लोकार्पण केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

BJP releases manifesto for upcoming Madhya Pradesh Vidhan Sabha Elections, download pdf | एमपी चुनावः हर साल 10 लाख जॉब और 75% अंक लाने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी, पढ़िए बीजेपी का पूरा मेनिफिस्टो 

फाइल फोटो

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपना घोषणापत्र "दृष्टि पत्र" के नाम से जारी कर दिया। दृष्टि पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है।

दृष्टि पत्र  में किसानों और महिलाओं, छात्राओं, जवानों और व्यापारियों के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लिए घोषणाएँ की गई हैं। भारतीय जानता पार्टी के दृष्टि पत्र का लोकार्पण केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।

बीजेपी का मध्य प्रदेश का मेनिफिस्टो 2018 यहां पढ़ें

 

बीजेपी का मध्य प्रदेश का मेनिफिस्टो 2018 (महिलाओं के लिए अलग से)

 


बीजेपी के मध्य प्रदेश का मेनिफिस्टो 2018 का खास विंदू

1. संभागीय मुख्यालयों पर विभिन्न नेता दृष्टि पत्र को जारी करते हुए यह बात रहे हैं कि दृष्टि पत्र में महिलाओं के लिए अलग से घोषणाएं हैं।

2. मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक मामलों को लेकर बीजेपी ने महिलाओं के लिये अलग से जारी किया घोषणा पत्र। इसका नाम अलग नारी दृष्टिपत्र है। इसमें महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं के जरिए फोकस किया है।

3. इस दृष्टि पत्र में कांग्रेस किसानों की ऋण माफ़ी का जवाब देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ सहायता देने का वादा किया।

4. छोटे किसानों के खाते में पैसा डालेंगे। क्योंकि कई बार छोटे किसानों तक लाभ नहीं पहुंचता है।

5. एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जाएगा।

6. हर साल 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंकगे। इसके आलावा स्वरोजागार को बढ़ाया दिया जाएगा।

7. फूड प्रॉसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्‍थापना होगी।

8. कर्मचारियों के लिए नये वेतन आयोग की स्‍थापना करेंगे।

9. 75% अंक लाने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी देंगे।

10. हर गरीब को मकान देंगे। रोटी-कपड़ा-मकान बीजेपी का लक्ष्य।


Web Title: BJP releases manifesto for upcoming Madhya Pradesh Vidhan Sabha Elections, download pdf

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे