लाइव न्यूज़ :

वायनाड सीट से राहुल गांधी को चुनौती देगा एनडीए का ये प्रत्याशी, अमित शाह ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2019 15:46 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड सीट से भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेलापल्ली को चुनाव मैदान में उतारा है।

Open in App

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा की है कि केरल की वायनाड सीट से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेलापल्ली चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। यानी राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह ने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए लिखा, 'वे किसा और सामाजिक न्याय की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी मदद से बीजेपी केरल में एक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।'

इससे पहले कांग्रेस नेता एके एंटनी ने कहा था कि प्रदेश इकाई के अनुरोध के बाद राहुल ने वायनाड से लड़ने पर सहमति जताई है। इस फैसले को कांग्रेस की तरफ से दक्षिण भारत, खासकर केरल में अपने जनाधार को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है जहां लोकसभा की 20 सीटें हैं।

 तुषार वेल्लापल्ली बीडीजेएस के प्रदेश अध्यक्ष और केरल में एनडीए के संयोजक हैं। वह श्री नारायण धर्म परिपालन योगम (एसएनडीपी) के उपाध्यक्ष भी हैं। यह इजावा समुदाय का शक्तिशाली संगठन है। तुषार को पहले त्रिशूर से भी टिकट दिया गया था और तुषार वहां चुनाव प्रचार भी शुरू कर चुके हैं।

राहुल की उम्मीदवारी से वाम दलों में आक्रोश

अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने पर वामपंथी और दक्षिणपंथी सियासी दलों की ओर से रविवार को तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी। माकपा और भाकपा दोनों ने कहा कि वायनाड संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी को मैदान में उतारने के कांग्रेस के फैसले से संकेत मिलता है कि पार्टी केरल में वामपंथी पार्टी से मुकाबला करना चाहती है। पार्टी ने जोर देकर कहा कि वे उनकी हार सुनिश्चित करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववायनाड लोकसभा सीटकेराला लोकसभा चुनाव 2019राहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत