भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने का प्रस्ताव पास किया

By भाषा | Published: November 17, 2021 01:28 AM2021-11-17T01:28:56+5:302021-11-17T01:28:56+5:30

BJP passes resolution to form government on its own in J&K | भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने का प्रस्ताव पास किया

भाजपा ने जम्मू कश्मीर में अपने दम पर सरकार बनाने का प्रस्ताव पास किया

जम्मू, 16 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया कि वह बिना किसी दूसरे दल के समर्थन के केंद्र शासित प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।

भाजपा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व के कारण विश्व समुदाय में भारत की स्थिति मजबूत और अधिक महत्वपूर्ण हुयी है।

भाजपा ने अपनी कार्यसमिति की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना और प्रदेश इकाई के नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने भी भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP passes resolution to form government on its own in J&K

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे