लाइव न्यूज़ :

BJP संसदीय दल की बैठक: राजनाथ सिंह ने सांसदों की कम उपस्थिति पर पीएम मोदी की नाखुशी से कराया अवगत, कही ये बात

By भाषा | Updated: December 3, 2019 12:15 IST

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने पार्टी सांसदों से कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन विधेयक पेश करें तब वे बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यह मसौदा विधेयक उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने वाला विधेयक था।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने देश में कुपोषण से निपटने में सरकार के प्रयासों के बारे में सांसदों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई 2018 से पोषण अभियान की शुरूआत की गई और आंगनवाडी केंद्रों में कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन से लैस किया गया है।

भाजपा संसदीय दल की मंगलवार को हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसदों को संसद में विधेयकों पर चर्चा एवं पारित होने के समय सदस्यों की कम उपस्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाखुशी से अवगत कराया।

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने पार्टी सांसदों से कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन विधेयक पेश करें तब वे बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यह मसौदा विधेयक उतना ही महत्वपूर्ण है जितना अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने वाला विधेयक था।

सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर विपक्ष की आलोचनाओं को खारिज किया और कहा कि भाजपा हमेशा देश और लोगों को एकजुट करने के लिये काम करती है। पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मौजूद नहीं थे क्योंकि उनका झारखंड के खूंटी एवं जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी आदि मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह ने पार्टी सांसदों से कहा कि संसद में विधेयक तो पारित हो रहे हैं लेकिन चर्चा एवं पारित होने के दौरान दल के सांसदों की उपस्थिति कम होती है। विधेयक छोटा हो या बड़ा... सांसदों को सदन में उपस्थित रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंह ने सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी सहित कुछ अन्य विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों के संदर्भ में कहा कि भाजपा को विपक्ष की ऐसी टिप्पणियों के प्रति आक्रामक होना चाहिए लेकिन उस स्तर तक नहीं जाना चाहिए जिस स्तर पर विपक्षी सदस्य जाते हैं। सिंह ने कहा कि भाजपा ‘‘पार्टी विद डिफरेंस’’ है।

बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने देश में कुपोषण से निपटने में सरकार के प्रयासों के बारे में सांसदों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई 2018 से पोषण अभियान की शुरूआत की गई और आंगनवाडी केंद्रों में कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन से लैस किया गया है। इसके अलावा मातृ वंदना योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप