BJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2025 20:47 IST2025-12-13T20:46:34+5:302025-12-13T20:47:50+5:30

BJP New President News: घर के बाहर तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चौहान शुक्रवार देर रात आवास पर पहुंचे और शनिवार अपराह्न दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

BJP New President News Shivraj Singh Chauhan become new president BJP in place JP Nadda Security increased Bhopal and Delhi residence | BJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

file photo

Highlightsसुरक्षा में अचानक बढ़ोतरी से स्थानीय राजनीतिक जगत में अटकलें लगाई जा रही हैं।समय-समय पर महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करता है।मुख्य सचिव को भोपाल में चौहान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

भोपालः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल आवास के आसपास शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों का कहना है कि यह समय-समय पर होने वाली सुरक्षा की समीक्षा के बाद एक 'नियमित' प्रक्रिया है। आवास के मुख्य गेट के बाहर एक अस्थायी टेंट लगाया गया है और व्यस्त लिंक रोड पर कई अवरोधक लगाए गए हैं जबकि इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी देखे गए। घर के बाहर तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि चौहान शुक्रवार देर रात आवास पर पहुंचे और शनिवार अपराह्न दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अचानक बढ़ोतरी से स्थानीय राजनीतिक जगत में अटकलें लगाई जा रही हैं कि चौहान को जल्द ही भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, लेकिन उनके एक करीबी ने कहा कि इस घटनाक्रम को बहुत ज़्यादा नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, जो समय-समय पर महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करता है।

गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भोपाल में चौहान की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है और इसी तरह के निर्देश दिल्ली सरकार को भी जारी किए गए हैं। संपर्क करने पर, भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने कहा कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करती है और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि यह एक 'नियमित' प्रक्रिया है। मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा कि केंद्र द्वारा मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार से चौहान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहना राज्य प्रशासन का "अपमान" है। नायक ने दावा किया कि चौहान के समर्थक इस घटनाक्रम का इस्तेमाल मध्यप्रदेश में अपनी गिरती छवि को सुधारने और उन्हें अगले भाजपा प्रमुख के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Web Title: BJP New President News Shivraj Singh Chauhan become new president BJP in place JP Nadda Security increased Bhopal and Delhi residence

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे