लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी के सम्मेलन कक्ष में आरंभ हुई भाजपा राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक

By भाषा | Updated: November 7, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बहुप्रतीक्षित बैठक रविवार को राजधानी स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में शुरू हुई।

बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। नड्डा और प्रधानमंत्री मोदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इसके बाद नड्डा का अध्यक्षीय संबोधन हुआ। बैठक का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से होगा।

कोरोना महामारी के सामने आने के बाद इस पहली आमने-सामने की बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा समेत राष्ट्रीय कार्यसमिति के 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्यसमिति की बैठक से जुड़े।

इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन होना है। साथ ही हाल ही में तीन लोकसभा व विधानसभा की उपचुनाव के नतीजों पर भी चर्चा की जानी है।

कार्यसमिति की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी।

कार्यक्रम स्थल भाजपा के झंडों और प्रधानमंत्री मोदी व नड्डा सहित अन्य नेताओं के पोस्टरों से पटा पड़ा है। ऐसे ही कुछ पोस्टरों में मोदी को "विश्व प्रिय" नेता बताया गया है। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर एक तरफ मोदी तो दूसरी तरफ नड्डा की आदमकद तस्वीर लगी है और साथ ही वहां उल्लेख किया गया है "राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम, जन सामर्थ्य से देश रच रहा इतिहास"।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं को तापमान जांच सहित कोविड से बचाव की अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी नेताओं का ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वहां कुछ महिलाएं छठ पूजा की सामग्री के साथ छठ से जुड़े पारंपरिक गीत गाती नजर आईं। यहां एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें कोविड टीकाकरण सहित केंद्र सरकार की अन्य उपलब्धियों का बखान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण