लाइव न्यूज़ :

BJP National President: जब बात भाजपा के विषयों की आती है, तब माननीय नितिन नबीन जी...मैं कार्यकर्ता हूं और आप मेरे बॉस हैं?, पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा-राजग के बीच तालमेल का दायित्व...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 14:56 IST

BJP National President Live Updates: बीते एक डेढ़ वर्षों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, अटल जी की 100वीं जन्म जयंती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष, ऐसे महापर्व हम मनाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBJP National President Live Updates: वे प्रेरणाएं हैं, जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। BJP National President Live Updates: वेंकैया नायडू जी और नितिन गडकरी जी सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया।BJP National President Live Updates: राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि पार्टी से संबंधित मामलों में यह युवा नेता उनका ‘बॉस’ होगा। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।

मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। यहां पार्टी मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 45 वर्षीय नबीन को एक ‘‘मिलेनियल’’ बताया, जो उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं जिसने भारत में बहुत सारे बदलाव देखे हैं। नबीन को संगठन पर्व के समापन पर पार्टी मुख्यालय में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सफर में वेंकैया नायडू जी और नितिन गडकरी जी सहित हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।

फिर अमित भाई के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। मैं भाजपा के पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के विभिन्न पार्टी पदों के लिए चुनाव हुए। मोदी ने कहा, ‘‘जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब माननीय नितिन नबीन  जी...मैं एक कार्यकर्ता हूं और आप मेरे बॉस हैं।’’ अब माननीय नितिन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है बल्कि राजग के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी उन्हें संभालना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीन उस युग से ताल्लुक रखते हैं जिसमें लोग बचपन में रेडियो पर खबरें सुनते थे और अब कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग करने में माहिर हैं। मोदी ने कहा, ‘‘नितिन जी में युवा ऊर्जा और भरपूर अनुभव दोनों हैं।’’ उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। मोदी ने कहा, ‘‘इस सदी में एम. वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी जैसे नेताओं के साथ-साथ हमारे कई वरिष्ठ सहयोगियों ने संगठन का विस्तार किया।

राजनाथ जी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में सरकारें बनाईं और केंद्र में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक हर स्तर पर मजबूत हुई।’’

केंद्र ने नितिन को सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान की

केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन को शीर्ष श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नवीन को जेड-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएगा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को नितिन की सुरक्षा संभालने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि नितिन के देशभर के दौरों के दौरान सशस्त्र सीआरपीएफ कमांडो उनके साथ रहेंगे। 45 वर्षीय नितिन नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया। नितिन नवीन पांच बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और भाजपा का शीर्ष पद संभालने वाले पार्टी के अब तक के सबसे युवा नेता हैं।

उनका चयन ऐसे समय हुआ है जब पार्टी आगामी प्रमुख राज्य विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने संगठनात्मक आधार को और विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है। नबीन के पूर्ववर्ती जे. पी. नड्डा को भी सरकार की ओर से इसी तरह की सुरक्षा दी गई थी, जिसकी व्यवस्था सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा शाखा करती थी।

केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर की श्रेणियां-- सर्वोच्च जेड-प्लस (एएसएल) से लेकर जेड-प्लस, जेड, वाई, वाई-प्लस और एक्स श्रेणी तक होती हैं। सीआरपीएफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गांधी परिवार और कई अन्य नेताओं तथा विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है। वर्तमान में सीआरपीएफ लगभग 200 वीआईपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित किए और 45 वर्षीय को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा, जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा व्यक्ति हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और अन्य लोग भाजपा मुख्यालय में मौजूद थे।

नबीन भाजपा के 12वें अध्यक्ष बने, जिसकी स्थापना 1980 में हुई थी और उसी वर्ष उनका जन्म भी हुआ था। सुर्खियों से दूर रहने वाले नवीन ने 14 दिसंबर को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बिहार सरकार में कानून और न्याय, शहरी विकास और आवास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लक्ष्मण ने चुनाव के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह चुनाव दर्शाता है कि भाजपा में नेतृत्व वंशवादी विशेषाधिकार से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण से उभरता है।’’

नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है, जब हमारे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली नितिन विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर रहे हैं। मैं अपनी और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।’’ 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार नितिन ने मंगलवार को सुबह कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की और बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के मंत्रियों प्रवेश साहिब सिंह तथा मनजिंदर सिंह सिरसा सहित पार्टी के नेताओं के साथ सबसे पहले झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उन्होंने मंदिर मार्ग पर स्थित वाल्मीकि मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रार्थना की। निर्विरोध चुने जाने के बाद नवीन मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार संभालेंगे। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और चुनाव लड़ने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।

टॅग्स :Nitin Nabinनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाबिहारपटनाअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO