लाइव न्यूज़ :

संसद में गतिरोध करके लोकतंत्र का गला घोंट रही है कांग्रेस, देशभर में अनशन करेंगे भाजपा सांसद: पीएम मोदी

By भाषा | Updated: April 6, 2018 18:58 IST

संसद की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई और बजट सत्र के दूसरे हिस्से में कई मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका।

Open in App

नई दिल्ली, छह अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने अचरण से संसदीय प्रक्रिया का स्तर नीचा गिराने का काम किया है और विपक्षी दल के कारण संसद में उत्पन्न गतिरोध के विरोध में भाजपा सांसद 12 अप्रैल को देशभर में अनशन करेंगे। संसद की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गई और बजट सत्र के दूसरे हिस्से में कई मुद्दों पर विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और पार्टी ससंदों एवं मंत्रियों से दलितों एवं आदिवासियों की अच्छी खासी आबादी वाले गांव में जाने और सरकार की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी देने को कहा। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा समावेशी राजनीति कर रही है जबकि विपक्ष विभाजनकारी एवं नकारात्मक राजनीति कर रहा है क्योंकि वह हमारी पार्टी के उत्थान से हताश हो गया है ।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने बजट सत्र में संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी और इस तरह से लोगों के जनादेश का निरादर किया और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने कहा कि वे जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे, जब विपक्षी सदस्यों ने उनके आगे एक तरह से घेरा बना दिया और प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस प्रकार का कार्य अभूतपूर्व है ।

दलितों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा सरकार को घेरने के प्रयासों के बीच मोदी ने कहा कि भाजपा सांसद एवं अन्य नेता 14 अप्रैल से 5 मई के बीच 20,844 ऐसे गांवों में रात गुजारेंगे जहां अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है और उन्हें केंद्र की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। कुमार ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास यात्रा का भी आयोजन करेगी।

आज भाजपा का 38वां स्थापना दिवस होने के बीच मोदी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं लोगों के आशीर्वाद से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने सभी दिवंगत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिये बलिदान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा समाज को जोड़ने के लिये काम कर रही है, जबकि विपक्ष इसे बांटने का प्रयास कर रहा है। 

भाजपा ने तय किया है कि पार्टी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती से लेकर 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलायेगी । इसके अलावा 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती को समता दिवस के रूप में मनायेगी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा के सभी सांसदों को 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने की जरूरत है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो