लाइव न्यूज़ :

BJP को लगा बड़ा झटका, नाराज सांसद उदित राज ने राहुल गांधी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का दामन

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 24, 2019 12:26 IST

उदित राज ने अपनी इंडियन जस्टिस पार्टी (आईजेपी) का बीजेपी में विलय कर दिया था। 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़े थे और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और उत्तर पश्चिम दिल्ली से मौजूदा सांसद उदित राज पार्टी से टिकट कटने के बाद बेहद नाराज चल रहे थे और उन्होंने बुधवार (24 अप्रैल) को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस को ज्वॉइन किया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैं कांग्रेस में शामिल हुआ, श्री राहुल गांधी जी का धन्यवाद।'आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी ने उदित राज का टिकट काटते हुए हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से 'चौकीदार' शब्द हटा लिया। हालांकि बाद में दोबारा उन्होंने चौकीदार लगा लिया। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस ज्वाइन करते ही फिर से चौकीदार हटा दिया। 

उदित राज ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा  कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा से बात करके अच्छा लगा है। उन्होंने मेरा टिकट कटने पर अफसोस जताया है। अगर मुझे पहले बता दिया गया होता तो इतना कष्ट ना होता। पार्टी को इतना कष्ट क्यों करना पड़ा की नामांकन के आखिरी दिन 1 बजे नाम की घोषणा करनी पड़ी। पहले कह देते तो मुझे कोई तकलीफ नहीं होती। किराएदार हूं बात मान लेना पड़ता।

इससे पहले उदित राज ने पार्टी से टिकट ना मिलने पर बीजेपी छोड़ने का दावा किया था। उन्होंने 23 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था, 'मैं पार्टी से टिकट मिलने का इंतजार कर रहा हूं, अगर मुझे टिकट नहीं मिलता है तो मैं पार्टी को छोड़ दूंगा।'

उदित राज ने अपनी इंडियन जस्टिस पार्टी (आईजेपी) का बीजेपी में विलय कर दिया था। 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़े थे और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउदित राजराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम