लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा-जदयू का जल्द ही होगा सफाया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2022 16:04 IST

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा की राजद किस चरित्र के लोगों को टिकट दी है। उनके नेता जब गोपालगंज में रोड शो और चुनावी सभा करते है तब उनके साथ कौन लोग मंच साझा करते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कुत्ते की दुम से राजद की तुलना कीकहा- जिस तरह कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती है, उसी तरह बिहार में राजद कभी सुधर नहीं सकतीभाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू के टूटने का डर है

पटना:बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सूबे में सियासी पारा गर्म हो गया है। भाजपा राजद पर पूरी तरह हमलावर है। अब तो बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कुत्ते की दुम से राजद की तुलना की है। 

उन्होंने गोपालगंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि जिस तरह कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती है। उसी तरह बिहार में राजद कभी सुधर नहीं सकती। वह अपराधियों और भ्रष्टाचार में संलिप्त पार्टी है। उसका सांठ-गांठ हमेशा अपराधियों के साथ रहता है। 

सुशील मोदी ने कहा की राजद किस चरित्र के लोगों को टिकट दी है। उनके नेता जब गोपालगंज में रोड शो और चुनावी सभा करते है तब उनके साथ कौन लोग मंच साझा करते हैं? ये वही लोग हैं जो जबरन दूसरों का जमीन मकान कब्जा करते हैं। जो शराब माफिया हैं। 

सुशील मोदी ने कहा की बिहार में जैसे ही नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन किया तब से लोगों को डर लगने लगा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू में भगदड़ मची है और उनकी पार्टी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। लेकिन पार्टी समय आने पर उनके बारे में फैसला लेगी। 

उन्होंने कहा कि जदयू का जल्द ही लालू प्रसाद यादव की राजद में विलय होने वाला है, यह तो तय है। मोदी ने कहा कि जदयू के कई विधायक नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने से नाखुश हैं। उन्हें डर है कि अगले चुनाव में उनका टिकट काटकर राजद को दे दिया जाएगा। इसलिए वे भाजपा में वापस लौटना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पार्टी टूटने का डर है। नीतीश को लगता है कि अगर विलय हो गया तो सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में दलबदल करना मुश्किल हो जाएगा। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति का अंतिम समय आ गया है। उन्हें लग गया है कि वे आगे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव में प्रचार पर नहीं जाने से सवाल पर मोदी ने कहा कि राजद ने दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इसलिए नीतीश कुमार प्रचार करने से बच रहे हैं। वे पेट में चोट का हवाला दे रहे हैं। वे दूसरे कार्यक्रमों में तो हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन मोकामा-गोपालगंज नहीं गये।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण