लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश से शिक्षा मांगने वाले बच्चे से मिले सुशील कुमार मोदी, नवोदय विद्यालय में दाखिला और मैट्रिक तक हर माह 2 हजार रुपये देने का किया वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 19:29 IST

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुलाकात की और उनकी मदद करने का वादा किया। मदद के रूप में बीजेपी सांसद ने सोनू का दाखिला नवोदय विद्यालय में कराने और मैट्रिक तक दो हजार रुपये सहायता राशि देने का भी वादा किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसोनू का दाखिला नवोदय विद्यालय में कराने का किया वादासाथ ही मैट्रिक तक हर माह 2 हजार सहायता राशि देने की बात कही11 बरस के सोनू ने सीएम नीतीश कुमार से मांगी थी शिक्षा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बेबाकी से अपनी बात रखने वाले 11 बरस के सोन की चर्चा खूब हो रही है। सोनू ने बिहार के सीएम से ये मांग करते हुए कहा था कि हमें धन-दौलत नहीं, बस हमें शिक्षा दे दीजिए, ताकि हम आईएएस बनकर समाज सेवा कर सकें।’उसी बच्चे मंगलवार को राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुलाकात की और उनकी मदद करने का वादा किया। मदद के रूप में बीजेपी सांसद ने सोनू का दाखिला नवोदय विद्यालय में कराने और मैट्रिक तक दो हजार रुपये सहायता राशि देने का भी वादा किया। 

नवोदय विद्याल में होगा होगा सोनू का दाखिला

इस मुलाकात की तस्वीरें बीजेपी सांसद ने अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। उन्होंने लिखा है- मुख्यमंत्री के समक्ष हिम्मत के साथ अपनी बात रखने वाले सोनू से उसके गाँव में जाकर मुलाक़ात की। नवोदय विद्यालय में नामांकन होगा। प्रति माह 2 हज़ार रुपए उसके खाते में मैट्रिक तक सहयोग करूँगा।

सीएम की जनता दरबार में पहुंचे थे सोनू

दरअसल, हुआ यूं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण विगहा पहुंचे में थे। यहां उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी मंजू देवी की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गांव के स्कूल में जनता दरबार का आयोजन किया था। 

सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल

इस दरबार नीमा कोला गांव का रहने वाला सोनू भी पहुंचा था। तब उन्होंने अपने सीएम से शिक्षा की गुहार लगाई थी। सोनू की गुहार वाला यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुआ जिसने भी सोनू की बात सुनी, सबने उसकी तारीफ की।

सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा पर उठाया था सवाल

सोनू ने बिहार के सरकारी स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा पर भी सवाल उठाया था। उन्होंन कहा था कि वहां के शिक्षकों को कम ज्ञान है, न उन्हें अंग्रेजी ठीक आती है और न ही किसी विषय की पूरी जानकारी है, इसलिए वह सरकारी स्कूल में तो कतई पढ़ना नहीं चाहता। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो