लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने बनाई नई पार्टी, कहा– हरियाणा में हारने वाले हैं पार्टी के 90 फीसदी MP, एमएलए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 09:09 IST

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से अपनी पार्टी के खिलाफ बोला है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जुलाई: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले हरियाणा कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से अपनी पार्टी के खिलाफ बोला है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में भाजपा के 90 फीसदी एमपी, एमएलए चुनाव हारने वाले हैं। ये बात उन्होंने हाल ही में एक चैनल से बात करते हुए कही है। 

उन्होंने कहा है कि  चीफ मिनिस्टर और मिनिस्टर भी एमएलए हैं। ऐसे में भगवान ही जाने कौंन जीतेगा और कौन नहीं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयान दिया हो। वहीं, पार्टी से नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि मेरी नाराजगी जाट आंदोलन के वक्त जो मेरे साथ दुर्व्यवहार हुआ है, उसे लेकर है। सैनी ने आगे कहा कि यह नाराजगी अकेले उनकी नहीं है।

 बीजेपी ने उन लोगों के खिलाफ काम किया जिन लोगों ने उसे वोट दिया। साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द नई पार्टी की घोषणा करेंगे। उन्होंने काह कि  चुनाव आयोग में पार्टी की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सैनी ने कहा है कि बीते  तीन सालों से पार्टी से उनकी कोई बातचीत नहीं है। 

पार्टी की ओर से राजकुमार सैनी को कई नोटिस भी नहीं भेजा गया है। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता होगा कि राजकुमार सैनी ड्रामा कर रहा है जबकि वह अपने पहले के बयान पर आज भी कायम हैं। उन्होंने 100 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की और कहा कि आबादी के प्रतिशत के हिसाब से आरक्षण दिया जाना चाहिए। सैनी ने कहा कि मौका मिलने पर वह इसे हरियाणा में लागू करके दिखाएंगे। वहीं, सैनी के इस बयान पर अभी तक पार्टी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस