प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया, उन्हें बताया था आतंकवादी

By रामदीप मिश्रा | Published: November 29, 2019 06:53 PM2019-11-29T18:53:59+5:302019-11-29T18:53:59+5:30

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त कथित विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। 

BJP MP Pragya Thakur has given a privilege notice against Congress MP Rahul Gandhi | प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया, उन्हें बताया था आतंकवादी

File Photo

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार (29 नवंबर) को मांग की कि प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी करार देने वाले बयान के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। इसके बाद लोकसभा में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया।

बुधवार को सदन में एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सदस्य प्रज्ञा से बिना शर्त माफी की मांग कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी के निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि एक मौजूदा सांसद को कथित तौर पर आतंकवादी कहने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आना चाहिए। उन्होंने स्पीकर से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।


 गौरतलब है कि प्रज्ञा के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, 'आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।'

इससे पहले प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त कथित विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। 

कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी इस विषय को सदन में उठाया था। इसके शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान को लेकर सदन में माफी मांगी है और कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को मेरे द्वारी की गई टिप्पणी से ठेस पहुंची तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। 

Web Title: BJP MP Pragya Thakur has given a privilege notice against Congress MP Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे