लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक खराब, बैचेनी की शिकायत, विमान से मुंबई ले जाया गया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:40 IST

प्रज्ञा सिंह ठाकुर की हाल में एक बार और तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे एक मार्च को भोपाल लौटी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक खराब होने के बाद मुंबई ले जाया गयामुंम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है प्रज्ञा ठाकुर कोकुछ दिन पहले दिल्ली के एम्स में भर्ती हुई थीं प्रज्ञा ठाकुर, एक मार्च को लौटी थीं भोपाल

भोपाल: भाजपा नेता एवं भोपाल से लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक खराब होने जाने के बाद शनिवार को उन्हें विमान से मुम्बई ले जाया गया। उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी।

प्रज्ञा के सहयोगी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सांसद ने बैचेनी महसूस होने की शिकायत की। इसके बाद, उन्हें यहां स्थित उनके आवास से हवाई अड्डा ले जाया गया। वहां से उन्हें एक सरकारी विमान से मुम्बई ले जाया गया।

श्रीवास्तव ने बताया कि सांसद को मुम्बई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को भी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने शरीर के बायें हिस्से में दर्द होने की शिकायत की थी। शुक्रवार को उनका रक्तचाप सामान्य नहीं था, हालांकि दवा लेने और आराम करने के बाद वह बेहतर महसूस कर रही थीं, लेकिन वह आज पुन: अस्वस्थ हो गईं।

श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा के हालिया सत्र के समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते प्रज्ञा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रज्ञा एक मार्च को ही भोपाल लौटी थीं।

प्रज्ञा ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा ने मुंबई में बताया कि उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2008 में हुए मालेगांव बस विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा को स्वास्थ्य कारणों एवं सुरक्षा मुद्दों को लेकर मुंबई की अदालत में उपस्थिति से हाल ही में छूट प्रदान की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मुझे पीएम मोदी, योगी का नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया", साध्वी प्रज्ञा ने जांच टीम पर लगाया गंभीर आरोप

भारतVIDEO: 'पुलिस ने दबाव में काम किया, कांग्रेस हिंदुओं से माफी मांगे', मालेगांव विस्फोट केस के निर्णय पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस

भारत'मुझे संन्यासी होने के कारण आतंकवादी कहा गया': 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर रो पड़ीं

भारत"भगवा जीत गया...", मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा

भारतMalegaon Blast case: मुंबई स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को किया बरी, पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष