लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दावा- रोज पीती हूं गोमूत्र, इसलिए नहीं हुआ मुझे कोरोना

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2021 14:08 IST

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। इस बार उन्होंने कोरोना महामारी पर कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगोमूत्र पीने से फेफड़े को संक्रमण से बचाया जा सकता है: प्रज्ञा सिंह ठाकुरबीजेपी सांसद ने कहा- मैं हर दिन गोमूत्र अर्क लेती हूं, इसलिए मुझे कोरोना की कोई दवा नहीं लेनी पड़ीभोपाल में रविवार को एक कार्यक्रम में बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कही ये बातें

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। पिछले कुछ दिनों से वैसे नए मामलों में कमी नजर आने लगी है और पिछले करीब 26 दिनों पहली बार 24 घंटे में 3 लाख से कम नए केस आए हैं। इन सबके बीच बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि गोमूत्र पीने से फेफड़े को संक्रमण से बचाया जा सकता है और कोरोना को हराया जा सकता है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में एक कार्यक्रम में रविवार को कहा, 'मैं भी हर दिन गोमूत्र अर्क लेती हूं। इसलिए मुझे कोई दवा नहीं लेनी पड़ी। मैं अभी तक कोरोना से भी संक्रमित नहीं हुई। हर किसी को देशी गाय रखनी चाहिए।'

बता दें कि गोमूत्र पीने से कोरोना के ठीक होने या नहीं होने को लेकर कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। साथ ही हाल में कई जानकार गोबर लगाने जैसी बातों के खिलाफ चेतावनी भी जारी कर चुके हैं।

कोरोना संकट में पहुचाती रही हूं मदद: प्रज्ञा सिंह

बहरहाल, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगे कहा, 'कुछ लोग मेरे गायब होने को लेकर मेरे ऊपर इनाम घोषित करने जैसी बातें कह रहे हैं। ऐसे लोग संवैधानिक तौर पर अपराध कर रहे हैं। उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। अपराधियों को सजा देने का काम भगवान का है। मैं लोगों को अपने घर से मदद पहुंचाती रही हूं।'

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साथ ही कहा कि वे अपने काम का प्रचार नहीं करती हैं और इसलिए लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को पीपल, बरगद और तुलसी का पेड़ लगाना चाहिए। 

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अगर लोग ऐसे पेड़ लगाते हैं तो अलग से ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होगी। बीजेपी सांसद ने भोपाल में एक करोड़ पेड़ लगाने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में बीजेपी सांसद ने महामारी के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के नियमों के पालन करने को लेकर भी अपील की।

टॅग्स :कोरोना वायरससाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभोपालभारतीय जनता पार्टीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

कारोबार62 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 12 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण?, बर्थ डे एक दिन पहले सीएम डॉ. यादव ने दतिया को दी बड़ी सौगात?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos