लाइव न्यूज़ :

MP: बीजेपी के विधायक एकजुट, चट्टान की तरह खड़े हैं पार्टी के साथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 1, 2019 20:10 IST

विधानसभा में हुए मत विभाजन के दौरान दो भाजपा विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी, जिसके बाद से भाजपा के अंदर बिखराव नजर आ रहा है. कांग्रेस पार्टी भी कई बार बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने का दावा कर चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा विधायकों को प्रलोभन दे रही है. अपनी गुटबाजी और हताशा को दूर करने के लिए कांग्रेस यह आत्मघाती कदम उठा रही है.उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक एकजुट हैं, एकजुट थे और एकजुट रहेंगे. भाजपा के सारे विधायक चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े हुए हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा विधायकों को प्रलोभन दे रही है. अपनी गुटबाजी और हताशा को दूर करने के लिए कांग्रेस यह आत्मघाती कदम उठा रही है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक एकजुट हैं, एकजुट थे और एकजुट रहेंगे. भाजपा के सारे विधायक चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े हुए हैं.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. सिंह आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल होने आए थे. 

उन्होंने कहा कि कई विधायकों ने संगठन से इस बात की शिकायत की है कि उन्हें कांग्रेस की ओर से प्रलोभन मिल रहा है. सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमारे विधायकों को प्रलोभन देकर अपनी गुटबाजी, और हताशा को दूर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमारे विधायक एकजुट हैं, एकजुट थे और एकजुट रहेंगे. 

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर विधायक चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़ा हुआ है. सिंह ने कहा कि बैठक के लिए सभी विधायकों को आमंत्रण दिया गया था. वहीं आज प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक शुरू हो गई है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में विधानसभा में हुए मत विभाजन के दौरान दो भाजपा विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी, जिसके बाद से भाजपा के अंदर बिखराव नजर आ रहा है. कांग्रेस पार्टी भी कई बार बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने का दावा कर चुकी है. जिससे पार्टी की मुश्किलें और भी बढ़ी हुई है. लिहाजा भाजपा अपने विधायकों पर लगातार नजर रखे हुए हैं, इसके लिए बाकायदा कुछ दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. ताकि पार्टी के अंदर किसी तरह की सेंधमारी न हो सके.

बैठक छोड़कर दिल्ली चले गए राकेश सिंंह

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भाजपा सदस्यता अभियान की आयोजित बैठक में बैठक छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. सिंह ने बैठक से जाने के पीछे लोकसभा चलने का हवाला दिया. इस दौरान सिंह ने कहा है कि सदस्यता अभियान ठीक तरीके से चल रहा है और बैठक में विधायक कई कारणों से अनुपस्थित हैं. उन्होंने कहा है कि कई जिलों ने सदस्यता अभियान पूरा कर लिया गया है, और कई जिलों में अभियान चल रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में टारगेट से ज्यादा सदस्य बनाए जाएंगे. इसके साथ ही 9, 10 और 11 अगस्त को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

नहीं पहुंचे विधायक नारायण और शरद

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की बैठक बागी विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल पर रही दोनों ही विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. बैठक में सभी विधायकों, सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था पर आधे से ज्यादा सांसद और विधायक भी बैठक में नहीं पहुंचे. बैठक में दोनों विधायकों के शामिल नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कहा कि उन्हें कई विधायकों ने नहीं आने की सूचना पहले ही दे दी थी.

बाउंड्री पर खड़े हैं कई विधायक

मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों प्रदेश सरकार और विपक्ष की तरफ से जमकर हलचल मची हुई है. जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि जो भी भाजपा के विधयाक कांग्रेस में आना चाहते हैं, पार्टी में उनका जमकर स्वागत हैं. तंज कसते हुए मंत्री शर्मा ने कहा है कि कई विधायक बाउंड्री पर हैं, जोकि जो कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं.

जनता के सामने रखें सबूत

कांग्रेस मीडिय सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत और हमने किसी विधायक को लालच देने की कोशिश नहीं की. शोभा ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बोखला हो गयी है, अब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि जो विधायक कह रहे हैं कि उन्हें लालच देने की कोशिश की गई है, वो सबूत जनता के सामने रखें.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो