लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक का बयान, अत्याचार रोकने हैं तो लड़कियां बॉयफ्रेंड बनाना बंद करें

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2018 03:11 IST

पन्नालाल शाक्य ने यह बयान कार्यक्रम में उस समय दिया जब सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाने के लिए आयोजित किया गया था।

Open in App

भोपाल, 26 मार्चः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक ने महिला सुरक्षा के संबंध में विवाद खड़ा करने वाला बयान दिया है। उन्होंने लड़कियों को सलाह दी है कि वे बॉयफ्रेंड बनाना बंद करें और लड़के गर्लफ्रेंड बनाने से बचें। दरअसल, हम बात मध्यप्रदेश के विधायक पन्नालाल शाक्य की कर रहे हैं। शाक्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 

शाक्य रविवार को गुना में शासकीय पीजी कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि एमपी विधानसभा में कुछ पत्रकारों ने जब मुझसे महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विषय पर पूछा तो मैंने उन्हें स्पष्ट कह दिया, अगर अत्याचार रोकने हैं तो लड़कियों को बॉयफ्रेंड बनाना बंद कर देना चाहिए। वहीं, लड़कों को भी गर्लफ्रेंड बनाने से बचना चाहिए। 

उन्होंने यह बयान कार्यक्रम में उस समय दिया जब सभागार में सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थीं। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मकसद 2 हजार छात्रों को स्मार्टफोन वितरण कर लाभ पहुंचाना था।

इस दौरान पन्नालाल शाक्य ने लड़कियों को नसीहत देते हुए कहा कि स्मार्ट फोन का दुरुपयोग न करते हुए इसका सदुपयोग करें। बीजेपी विधायक ने महिला दिवस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा की भारतीय परंपरा में साल में 4 बार नवरात्रों के रूप में महिला दिवस मनाया जाता है। एक दिन महिला दिवस मनाना भारतीय परंपरा नहीं है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पन्नालाल शाक्य ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी वह अपने बयानों तो लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने बीते साल विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर कहा था कि उन दोनों को भारत में ही किसी जगह को शादी करने के लिए चुनना चाहिए था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो