रांची में रिम्स की बदहाली को लेकर बीमार भाजपा विधायक ने किया अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन

By एस पी सिन्हा | Published: December 22, 2022 06:24 PM2022-12-22T18:24:29+5:302022-12-22T18:29:59+5:30

सदन में भाग लेने पहुंचे निर्दलीय विधायक अमित यादव ने भाजपा विधायक समरी लाल के विधानसभा के बाहर कर रहे प्रदर्शन पर कहा कि वास्तव में रिम्स के बदहाल व्यवस्था से आज राज्य की जनता को जूझना पड़ रहा है।

BJP MLA protested in a unique way regarding the plight of RIMS in Ranchi | रांची में रिम्स की बदहाली को लेकर बीमार भाजपा विधायक ने किया अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन

रांची में रिम्स की बदहाली को लेकर बीमार भाजपा विधायक ने किया अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन

Highlightsरिम्स की बदहाली को लेकर समरी लाल विधानसभा के प्रवेश द्वार के फर्श पर लेट गए तख्तियों पर हेमंत सरकार रिम्स की बदहाल व्यवस्था दूर करो लिखा नारे के साथ भाजपा विधायक ने प्रदर्शन कियाभाजपा के अन्य विधायकों ने कहा कि सरकार 3 साल के कार्यकाल में पूरी तरह विफल रही है

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज चौथे दिन कांके के भाजपा विधायक समरी लाल ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। सूबे के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की बदहाली को लेकर समरी लाल विधानसभा के प्रवेश द्वार के फर्श पर लेट गए और प्रतिकात्मक रूप से स्लाइन चढ़ा रिम्स की बदहाली की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया। तख्तियों पर हेमंत सरकार रिम्स की बदहाल व्यवस्था दूर करो लिखा नारे के साथ भाजपा विधायक ने प्रदर्शन किया।

वहीं, सदन में भाग लेने पहुंचे निर्दलीय विधायक अमित यादव ने भाजपा विधायक समरी लाल के विधानसभा के बाहर कर रहे प्रदर्शन पर कहा कि वास्तव में रिम्स के बदहाल व्यवस्था से आज राज्य की जनता को जूझना पड़ रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक समरी लाल ने कहा कि अमूमन मरीज जब रिम्स परिसर में जाते हैं तो उन्हें इस तरह की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ता है। 

वहीं भाजपा के अन्य विधायकों ने कहा कि सरकार 3 साल के कार्यकाल में पूरी तरह विफल रही है। नियोजन नीति जो इन्होंने बनाई थी वह भी रद्द हो गई। महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार विफल है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बता दें कि रिम्स की व्यवस्था को लेकर पहले भी प्रश्न उठते रहे हैं। लेकिन आज भी पूरी तरह से रिम्स की व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। 

राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल होने की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ी राशि केंद्र और राज्य के तरफ से खर्च की जाती है। राज्य के 24 जिले से मरीज यहां इलाज कराने आते हैं। भाजपा विधायक समरी लाल ने कहा कि राजधानी के अधिकतर जनता प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचते हैं। कारण यह है कि वहां की व्यवस्था सही नहीं है। अगर सही इलाज हो पाता है तो उसके लिए पैरवी की जरूरत पड़ती है। 

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सांकेतिक रूप से बीमार विधायक समरी लाल से मुलाकात की और रिम्स की व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि नाट्यकला में भाजपा को महारत हासिल है और यह नाटक कर रहे हैं। जहां तक बात है व्यवस्था की तो उसमें सुधार हो रहे हैं और आने वाले दिनों में और भी सुधार देखने को मिलेंगे।

Web Title: BJP MLA protested in a unique way regarding the plight of RIMS in Ranchi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे