मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे भाजपा विधायक बिष्णु पद रे का निधन, बेचैनी की हुई थी शिकायत

By अनिल शर्मा | Published: July 25, 2023 12:27 PM2023-07-25T12:27:57+5:302023-07-25T12:27:57+5:30

अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, सोमवार को रे की सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार भी हुआ, लेकिन रात में हालत फिर बिगड़ गई और मंगलवार तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया।

BJP MLA Bishnu Pada Ray passed away who arrived in Kolkata to attend Monsoon session | मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे भाजपा विधायक बिष्णु पद रे का निधन, बेचैनी की हुई थी शिकायत

मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे भाजपा विधायक बिष्णु पद रे का निधन, बेचैनी की हुई थी शिकायत

Highlightsबिष्णु पद रे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे थे।यहां उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  रे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भाजपा के विधायक बिष्णु पद रे का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 61 वर्षीय रे कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे थे। रविवार बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा।

गौरतलब है कि बिष्णु पद रे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। यहां उन्हें अचानक बेचैनी होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, सोमवार को रे की सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार भी हुआ, लेकिन रात में हालत फिर बिगड़ गई और मंगलवार तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रे के निधन पर दुख व्यक्त किया

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने रे के परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति संवेदना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक बिष्णु पद रे के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। उन्हें दिल की बीमारी के कारण पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंगाल भाजपा विधायक दल की ओर से मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’ 

Web Title: BJP MLA Bishnu Pada Ray passed away who arrived in Kolkata to attend Monsoon session

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे